Home देश 5 लाख के पर्दे, 11 लाख का झूमर… जिस बंगले पर हुआ...

5 लाख के पर्दे, 11 लाख का झूमर… जिस बंगले पर हुआ था सियासी संग्राम, अब वहीं मिलेगी आम जनता को एंट्री

उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले 28 IPS अधिकारियों के तबादले। लक्ष्मी सिंह बनीं गाजियाबाद की पुलिस कमिश्नर, जे रविंदर गौड़ को नोएडा और मोहित अग्रवाल को प्रयागराज की जिम्मेदारी मिली।

शीशमहल

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का सरकारी आवास एक बार फिर चर्चा में है। बीजेपी सरकार ने शुक्रवार से 6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित इस बंगले को आम लोगों के लिए खोल दिया है। इसे ‘शीशमहल’ नाम दिया गया है। खास बात यह है कि बंगले के अंदर रखे फर्नीचर और सजावट के सामान पर उनकी कीमतों के टैग भी लगाए गए हैं। सरकार के मुताबिक, इस पूरे बंगले की कीमत करीब 58.83 करोड़ रुपये है। अब लोग खुद यहां जाकर इसकी भव्यता देख सकेंगे।

पर्दे से लेकर झूमर तक की कीमत ने चौंकाया

शीशमहल के अंदर रखे सामान की कीमतें सामने आने के बाद इसकी खूब चर्चा हो रही है। यहां डाइनिंग टेबल और कुर्सियों की कीमत 30.52 लाख रुपये बताई गई है। वहीं, पर्दों पर करीब 5 लाख और झूमर पर 11 लाख रुपये खर्च होने का दावा किया गया है। इसके अलावा स्लाइडिंग दरवाजों वाली बैठक की कीमत 41.16 लाख रुपये बताई गई है। पाउडर रूम और लॉबी की कीमत क्रमशः 5.80 लाख और 7.58 लाख रुपये दिखाई गई है।

किचन में भी लाखों की सुविधाएं

बंगले के किचन में सामान एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने के लिए डंबवेटर लिफ्ट लगाई गई है, जिसकी कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा घर के अलग-अलग हिस्सों में महंगे फर्नीचर और आधुनिक सुविधाएं देखने को मिल रही हैं। प्रदर्शनी में लगभग हर प्रमुख सामान के साथ उसकी कीमत भी दर्ज की गई है, ताकि यहां आने वाले लोग खर्च का अंदाजा लगा सकें। दिल्ली सरकार इसे पूर्व मुख्यमंत्री के आवास पर हुए खर्च को जनता के सामने रखने की पहल बता रही है।

20 रुपये में देख सकेंगे शीशमहल

जानकारी के मुताबिक, बंगले में प्रवेश के लिए टिकट की कीमत करीब 20 रुपये रखे जाने की योजना है। वरिष्ठ नागरिकों और कॉलेज के छात्रों को मुफ्त प्रवेश देने की भी बात कही गई है। अरविंद केजरीवाल 2015 से 2024 तक अपने परिवार के साथ इस आवास में रहे थे। दिल्ली सरकार की योजना है कि कुछ समय तक इसे आम लोगों के लिए खुला रखा जाए। इसके बाद किसी निजी हॉस्पिटैलिटी कंपनी को इसकी जिम्मेदारी दी जा सकती है, जहां सरकारी बैठकें, कॉन्फ्रेंस और लंच जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Read More-यूपी पुलिस महकमे में देर रात बड़ा उलटफेर, एक झटके में बदल गए इन बड़े जिलों के कप्तान; देखें पूरी लिस्ट किसे मिली कौन-सी कुर्सी?

Exit mobile version