Home देश ट्विशा केस में क्या सामने आया ऐसा कि नहीं मिली राहत? कोर्ट...

ट्विशा केस में क्या सामने आया ऐसा कि नहीं मिली राहत? कोर्ट ने 30 जून तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत

भोपाल के ट्विशा शर्मा मौत मामले में कोर्ट ने गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह की न्यायिक हिरासत 30 जून तक बढ़ा दी है। सुनवाई के दौरान जेल सुविधाओं और सबूतों को लेकर कई अहम बातें सामने आईं।

Twisha Sharma Case

Twisha Sharma Case: भोपाल के ट्विशा शर्मा मौत मामले में मंगलवार को जिला अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान पूर्व जज गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह को कोई राहत नहीं मिली। कोर्ट ने दोनों की न्यायिक हिरासत 30 जून तक बढ़ा दी है। मामले की सुनवाई जज शोभना भलावे की अदालत में हुई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख 30 जून तय की है।

जेल में सुविधाओं को लेकर की शिकायत

सुनवाई के दौरान गिरिबाला सिंह ने जेल की व्यवस्थाओं को लेकर कुछ शिकायतें भी कीं। उन्होंने कोर्ट को बताया कि उन्हें पूरा अखबार नहीं दिया जाता और उनके मामले से जुड़ी खबरों को काट दिया जाता है। उन्होंने मांग की कि उन्हें पूरा अखबार उपलब्ध कराया जाए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि उन्हें अपने वकील से बात करने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल रहा है, जिससे उन्हें अपना पक्ष तैयार करने में दिक्कत हो रही है।

कोर्ट ने जेल प्रशासन को दिए निर्देश

आरोपियों की शिकायत सुनने के बाद अदालत ने जेल प्रशासन को जरूरी निर्देश दिए। कोर्ट ने कहा कि जेल मैनुअल के नियमों का पूरी तरह पालन किया जाए और आरोपियों के अधिकारों का ध्यान रखा जाए। अदालत ने यह भी कहा कि उन्हें अपने वकीलों से मिलने और कानूनी सलाह लेने का पूरा मौका मिलना चाहिए।

सबूतों से जुड़े दस्तावेज मांगे

सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने मामले से जुड़े कुछ दस्तावेजों की मांग भी की। गिरिबाला सिंह ने ट्विशा शर्मा के सीजर मेमो की कॉपी मांगी। उनका कहना है कि इसमें दवाइयों के पर्चे और जब्त की गई दवाओं की जानकारी है, जो मामले को समझने के लिए जरूरी है। अब सभी की नजर 30 जून की अगली सुनवाई पर है, जहां इस मामले में आगे की कार्रवाई तय होगी।

Read More-VIP तामझाम छोड़ ट्रेन से सफर करेंगे राहुल गांधी, अचानक क्यों लिया ये बड़ा फैसला  

Exit mobile version