Home देश दिल्ली पर मंडरा रहा बड़ा खतरा? 15 अगस्त से पहले हाई अलर्ट,...

दिल्ली पर मंडरा रहा बड़ा खतरा? 15 अगस्त से पहले हाई अलर्ट, क्यों लगाए गए 19 मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों के पोस्टर?

15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट जारी है। पुलिस ने 19 मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों के पोस्टर लगाए हैं और सूचना देने वालों को इनाम देने का ऐलान किया है।

Delhi High Alert

Delhi High Alert: स्वतंत्रता दिवस से पहले देश की राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। 15 अगस्त को लाल किले पर होने वाले मुख्य कार्यक्रम को देखते हुए दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है। इसी बीच पुलिस ने 19 मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों की तस्वीरें जारी की हैं। इन आतंकियों से जुड़ी जानकारी देने वालों को इनाम देने का ऐलान भी किया गया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को दें।

शहर में लगाए गए 19 आतंकियों के पोस्टर

दिल्ली पुलिस ने राजधानी के अलग-अलग इलाकों में 19 वांटेड आतंकियों के पोस्टर लगाए हैं। इनमें इंडियन मुजाहिदीन, अल कायदा और कुछ खालिस्तानी संगठनों से जुड़े संदिग्ध आतंकियों के नाम और तस्वीरें शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, स्वतंत्रता दिवस से पहले इस तरह की तस्वीरें सार्वजनिक करना सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा है। इसका उद्देश्य आम लोगों को ऐसे लोगों की पहचान के बारे में जागरूक करना और उनके बारे में कोई जानकारी मिलने पर पुलिस तक पहुंचाना है। पुलिस ने इन आतंकियों के बारे में सूचना देने वाले लोगों के लिए इनाम की घोषणा भी की है।

रेलवे स्टेशन से बाजार तक बढ़ाई गई निगरानी

स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए दिल्ली के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्रमुख बाजारों, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और दूसरे महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस की निगरानी बढ़ाई गई है। सुरक्षा एजेंसियों के साथ भी तालमेल मजबूत किया गया है। पुलिस की टीमें संदिग्ध लोगों और गतिविधियों पर नजर रख रही हैं। लाल किले के आसपास भी सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि किसी भी संभावित खतरे को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है।

पुलिस ने लोगों से की खास अपील

दिल्ली पुलिस ने राजधानी के लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि अगर किसी व्यक्ति की गतिविधि संदिग्ध नजर आती है या कोई लावारिस सामान दिखाई देता है तो इसकी जानकारी तुरंत पुलिस या संबंधित सुरक्षा एजेंसी को दी जाए। अधिकारियों का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस जैसे बड़े राष्ट्रीय कार्यक्रम के दौरान आम लोगों की सतर्कता भी सुरक्षा व्यवस्था का अहम हिस्सा है। फिलहाल दिल्ली में हाई अलर्ट जारी है और सुरक्षा एजेंसियां संभावित खतरों को ध्यान में रखते हुए लगातार निगरानी कर रही हैं।

Read More-छात्रों पर लाठीचार्ज से गरमाया झारखंड, बीजेपी बंद के बीच प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान

Exit mobile version