Home देश NGO की आड़ में घिनौना खेल! लड़कियों से गंदी हरकत, फिर धर्म...

NGO की आड़ में घिनौना खेल! लड़कियों से गंदी हरकत, फिर धर्म बदलने का दबाव—आरोपी गिरफ्तार

नागपुर में NGO की आड़ में युवतियों के यौन शोषण और धर्मांतरण के दबाव का मामला सामने आया। संचालक रियाज काजी गिरफ्तार, पुलिस जांच में हो सकते हैं बड़े खुलासे।

नागपुर से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने सामाजिक संगठनों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक NGO की आड़ में युवतियों के साथ कथित यौन शोषण और धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने का मामला उजागर हुआ है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संस्था के संचालक रियाज काजी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि यह मामला तब सामने आया जब 23 वर्षीय युवती ने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही मानकापुर पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू कर दी।

केबिन में बुलाकर करता था अश्लील हरकतें

पीड़िता ने अपने बयान में गंभीर आरोप लगाए हैं। उसके अनुसार आरोपी उसे बार-बार अपने केबिन में बुलाता था और वहां अश्लील हरकतें करता था। इतना ही नहीं, आरोपी CCTV कैमरे बंद कर देता था ताकि कोई सबूत न रह सके। युवती ने बताया कि यह सिलसिला काफी समय से चल रहा था और वह डर के कारण पहले शिकायत नहीं कर पाई। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी का व्यवहार सिर्फ एक पीड़िता तक सीमित नहीं था, बल्कि कई अन्य युवतियों के साथ भी इसी तरह की हरकतें की गईं।

धर्मांतरण के लिए बनाया जाता था दबाव

मामले का सबसे संवेदनशील पहलू यह है कि आरोपी पर धर्म बदलने का दबाव बनाने का भी आरोप है। पीड़िता ने बताया कि उसे मानसिक रूप से प्रभावित करने की कोशिश की जाती थी और बार-बार धर्म परिवर्तन के लिए उकसाया जाता था। पुलिस के अनुसार, यह पूरा खेल ‘यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसायटी’ के नाम से चल रहा था, जहां बाहर से सामाजिक कार्यों का दिखावा किया जाता था, लेकिन अंदर कुछ और ही चल रहा था। इस एंगल से भी जांच जारी है और पुलिस अन्य पीड़ितों की तलाश कर रही है।

पुलिस जांच तेज, और खुलासों की आशंका

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में कई अहम सुराग मिले हैं और आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे हो सकते हैं। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि क्या इस पूरे नेटवर्क में और लोग शामिल थे। साथ ही संस्था के दस्तावेजों और फंडिंग की भी जांच की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अगर कोई और पीड़ित है, तो वह बिना डर सामने आए।

Read more-समुद्र में छिड़ी जंग! जहाज पर हुआ हमला तो ईरान ने अमेरिकी नेवी पर कर दिया ड्रोन अटैक

Exit mobile version