स्वस्थ रहने के लिए हम अपना काफी ख्याल रखते हैं, सुबह उठकर व्यायाम करना, उसके बाद पूरा दिन एक शिड्यूल में चलता है। सुबह का ब्रेक फ़ास्ट से लेकर डिनर तक सबका एक निश्चित समय तय रहता है। रात में सोने से पहले ज्यादातर लोग दूध पीकर ही सोते हैं। लेकिन सोने से पहले दूध पीना कितना फायदेमंद है होता है या नहीं। इस बारे में लोग काफी कम जानते हैं।
दूध को संपूर्ण आहार भी कहा जाता है, दूध का सेवन नियमित तौर पर किया जाए तो उसका प्रभाव युवा अवस्था से लेकर बुढ़ापे तक देखने को मिलता है। इससे हड्डिया मजबूत होती है, जिसका असर उम्र ढलने के बाद ही बाद पता चला चलता है। बुढ़ापे में हड्डियों से सम्बंधित समस्या कम ही होती हैं। यही वजह है क, दूध का सेवन नियमित तौर पर करना जरुरी है।
दूध और उसके बने प्रोडक्ट्स में ट्रिप्टोफैन होता है, ये एक तरह से एमिनो एसिड है। इससे हमे नींद काफी अच्छी आती है। जो दर्द को भी कम करने में मदद करता है और शरीर को आराम भी देता है, जिससे गहरी नींद आती है। तो वहीं दूध में मेलाटोनिन नाम का एक हार्मोन भी होता है, जिससे हमे नींद में जगाने और सोने पैटर्न को सुव्यवस्थित करने में मदद करता है।
सोने से पहले दूध पीने से अच्छी नींद आती है, शरीर को आराम भी मिलता है। ये तो सभी जानते हैं लेकिन हमे कुछ बातों का भी बेहद ध्यान रखने की जरूरत है। देखा गया है कि, कुछ लोग दूध पीने के बाद तुरंत सोने चले जाते हैं लेकिन ऐसा करना सही नहीं है। सोने से करीब दो घंटे पहले ही दूध पीना चाहिए।
वहीं ज्यादा मात्रा में भी दूध नहीं पीना चाहिए। एक गिलास दूध पीना चाहिए। दूध में अगर किसी भी तरह का प्रोटीन पाउडर ले रहे हैं, तो दूध को गर्म कर लें। बच्चे और बुजुर्गों गर्म दूध का ही सेवन करें।