मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर का गुरुवार को 67 साल की उम्र में निधन हो गया है। मुंबई के गिरगांव इलाके में स्थित सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में ऋषि कपूर ने आखिरी सांस ली थी। उनका अंतिम संस्कार विद्युत शवदाह गृह में किया गया। लॉकडाउन की वजह से सिर्फ चुनिंदा लोगों को ही अंतिम संस्कार में शामिल होने की मिली थी। ऋषि कपूर का मरीन लाइंस के चंदनवाड़ी श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। सबसे दुखद बात यह रही कि उनके अंतिम संस्कार में उनकी बेटी रिद्धिमा चाहकर भी पहुंच नहीं पाईं। जबकि उन्हें सुबह ही दिल्ली पुलिस ने मूवमेंट पास दे दिया था लेकिन मुंबई तक का सफर काफी लंबा होने की वजह से वह पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सकीं।
इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड और आम लोगों के लिए किसी सदमे से कम नहीं थी इन स्लेबस की मौत
ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार चंदनवाड़ी श्मशान घाट में विद्युत शवदाह गृह से किया गया। इस मौके पर सैफ अली खान, करीना कपूर, आलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन, नीतू कपूर, आदर जैन, कुणाल कपूर समेत कपूर परिवार सहित उन्हें अंतिम विदाई देने पांच अन्य करीबी लोग भी शामिल हुए। ज्ञात हो कि ऋषि कपूर पिछले साल सितंबर में अमेरिका से भारत लौटे थे, वहां करीब एक साल तक उनका कैंसर का इलाज चला। वर्ष 2018 में खबर आई थी कि ऋषि कपूर कैंसर से पीड़ित हैं, इसके बाद करीब एक साल तक वो न्यूयॉर्क में ही रहे जहां उनका इलाज चला। उनकी पत्नी नीतू सिंह मुश्किल घड़ी में ऋषि कपूर के साथ खड़ी रहीं हैं। ऋषि कपूर जब न्यूयॉर्क में इलाज के लिए थे तो भी नीतू सिंह उनके साथ ही रहीं।
ऋषि कपूर ने भी एक इंटरव्यू में नीतू सिंह की तारीफ करते हुए नीतू कपूर को धन्यवाद दिया था। उन्होंने कहा कि बिना नीतू के यह सब संभव नहीं था। ऋषि कपूर ने कहा था कि नीतू मेरे साथ चट्टान की तरह खड़ी रहीं, बिना उनके मैं कुछ नहीं कर सकता था। उन्होंने कहा था नीतू उनकी सच्ची जीवन साथी हैं।
इसे भी पढ़ें: बहाने से एम्बुलेंस में गया दिल्ली, निकाह करके ले आया दुल्हन