नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की है। बुधवार देर रात दिल्ली के मंगोलपुरी में बीजेपी कार्यकर्ता रिंकू शर्मा की चाकू घोपकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से ही राज्य में सियासत तेज हो चुकी है। आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि, दिल्ली में बुधवार रात एक परिवार पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया और परिजनों के सामने ही रिंकू शर्मा की हत्या कर दी गई। रिंकू की हत्या ने पूरी मानवता को ही शर्मसार कर दिया। इस हत्या के बाद कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। आप विधायक ने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।
इसे भी पढ़ें: अर्जुन कपूर ने मलाइका के साथ किया कुछ ऐसा की कायल हो गए फैंस, लग गई तारीफों की झड़ी
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि, दिल्ली में ऐसी खबरें अब आम हो चुकी है। उन्होंने कहा कि, जब से केंद्र में बीजेपी की सरकार आई है। तब से दलितों के साथ और मुस्लिमों में असुरक्षा की भावना आने लगी।उन्होंने कहा कि, बीजेपी के राज में हिन्दू भी अब सुरक्षित नहीं है। राहुल राजपूत की तीन माह पहले हत्या हुई थी। उसकी महिला मित्र के सामने ही उसके मार दिया गया था। पुलिस ने भी उनकी मदद नहीं की।
AAP Chief Spokesperson Shri @Saurabh_MLAgk addressing an important press conference | LIVE https://t.co/NpEJqP2njV
— AAP (@AamAadmiParty) February 13, 2021
विधायक ने सवाल किया कि, इस मामले में अब तक गृहमंत्री ने क्या कार्रवाई की है? दिल्ली में हो रही इन हत्याओं की जिम्मेदार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हैं। उन्हें अब इस्तीफा दे देना चाहिए। बीजेपी अपने राजनीतिक लाभ के लिए हिन्दू बच्चों की जान ले रही है। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि, राजधानी में लगातार हत्या हो रही हैं और अमित शाह कुम्भकर्णी की नींद सो रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद संसद में अमित शाह ने गिनाए राज्य में हुए विकास कार्य, विपक्ष से पूछे तीखे सवाल