बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी दोस्ती के लिए एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) दोनों काफी मशहूर हैं। कई बार दोनों को एक साथ काम करते हुए देखा जा चुका है। सोशल मीडिया पर दोनों का एक जबरदस्त वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जो भी इस वीडियो को देख रहा है वह अपनी नजरे उससे हटा नहीं पा रहा है। वीडियो में आप देख सकते है कि किस तरह दोनों स्टेडियम में एक-दूसरे के लिपलॉक किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
वायरल हुआ रणवीर सिंह-अर्जुन कपूर का वीडियो
View this post on Instagram
आजकल रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) दोनों ही स्टेडियम में फुटबॉल के फ्रेंडली मैच खेलने जाते है। वायरल हुआ वीडियो तभी का है। आपको बता दे उस समय दोनों के पास काफी लोग मौजूद थे। रणवीर सिंह बेंच पर लेटे नजर आ रहे हैं। वहीं उनके ऊपर अर्जुन कपूर दिख रहे हैं। रणवीर सिंह ने अर्जुन कपूर को अपनी बाहों में जकड़ा है। बेंच से उठने के बाद भी दोनों एक दूसरे के लिपटे नजर आते हैं। रणवीर सिंह, अर्जुन के गाल पर जोर से किस करते हैं।
रणवीर सिंह-अर्जुन कपूर हो रहे ट्रोल
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) जहां डार्क ब्लू टाइट्स पहने नजर आ रहे हैं। वहीं अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ब्लैक टाइट्स में दिखाई दे रहे हैं। दोनों एक्टर्स का याराना वीडियो में दिखाई दे गया। में साफ नजर आ रहा है। विरल भयानी के इंस्टाग्राम हैंडल पर ये पोस्ट शेयर किया गया है। इस वीडियो को देखने के बाद हैरान हो रहे है। लोग बुरी तरह दोनों को ट्रोल कर रहे हैं। कई लोगों ने तो दोनों एक्टर्स को खूब खरी-खोटी सुनाई है।
‘गुंडे’ में साथ आए थे नजर
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) दोनों एक साथ फिल्म ‘गुंडे’ दिखाई दिए थे। दोनों की यह फिल्म सुपरहिट रही थी। लोगों ने फिल्म को लेकर काफी सरहना भी की। फिलहाल, रणवीर सिंह जल्द ही ’83’ फिल्म में नजर आने वाले हैं। वहीं अर्जुन कपूर की भी फिल्म ‘भूत पुलिस’ भी रिलीज के लिए तैयार है। इसके साथ ही कई और फिल्मों की तैयारी में भी दोनों एक्टर्स लगे हुए हैं।
इसे भी पढ़ें-शिल्पा शेट्टी और उनकी मां सुनंदा के खिलाफ लखनऊ में इस मामले में दर्ज हुआ मुकदमा, हो सकती है गिरफ्तारी