अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) की शादी का इन्तजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी है। वरुण धवन (Varun Dhawan) अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल संग इसी महीने के आखिरी में सात फेरे लेने जा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने होटल भी बुक करा लिया है। इनकी शादी पंजाबी रीति रिवाज से होगी। वरुण धवन (Varun Dhawan) और नताशा दलाल (Natasha Dalal) पिछले साल ही शादी करने वाले थे, लेकिन करोना वायरस और लॉकडाउन की वजह से इन्हें अपनी शादी टालनी पड़ गयी थी।पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक अपनी शादी के लिए वरुण धवन (Varun Dhawan) ने अलीबाग में होटल बुक करा लिया है। इनकी शादी में दो सौ लोग शामिल होंगे।
बता दें कि यह दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। पहले इनका रिश्ता लाइम लाइट में नहीं था, लेकिन बढ़ते वक्त के साथ कई मौकों पर इन्हें साथ देखा गया तब से कयास लगाया जाने लगा कि यह दोनों रिलेशनशिप में हैं।
इनकी कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। एक बार ‘काफी विद करण सीजन ६’ में एक्टर वरुण धवन ने अपने और नताशा के रिलेशनशिप का खुलासा किया था उन्होंने बताया था कि वह नताशा दलाल (Natasha Dalal) को डेट कर रहे हैं।
बातों ही बातों में उन्होंने जल्द शादी का भी हिंट दिया था। वरुण धवन (Varun Dhawan) ने नताशा दलाल (Natasha Dalal) के बारे में बात करते हुए कहा था कि नताशा दलाल (Natasha Dalal) स्कूल के टाइम से ही काफी सपोर्टिव रही हैं।
वह हर अच्छे और बुरे मौके पर उनके साथ खड़ी रही हैं। इसके बाद हाल ही में वरुण ने फिल्मफेयर को दिए के इंटरव्यू में कहा था कि वह 2021 में नताशा संग अपने रिलेशाशिप को नेक्स्ट लेवल पर ले जा सकते हैं।
हालांकि अभी कुछ फिक्स नहीं हुआ है। वरुण धवन (Varun Dhawan) ने कहा था कि अभी भी असमंजस की स्थिति विश्व में बनी हुई है।
इस साल परिस्थितियां जब सुधरेंगी, तब हम शादी कर सकते हैं। बता दें कि नताशा दलाल ने फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में डिग्री हासिल की है।
डिजाइनिंग क्षेत्र में नताशा दलाल इस इंडस्ट्री में जाना-माना नाम है। उनका एक क्लोदिंग ब्रैंड भी है, जिसे बॉलीवुड के टॉप स्टार्स खूब पसंद करते हैं।
इसे भी पढ़ें:-क्या गुपचुप शादी कर चुके हैं वरुण नताशा, करीना कपूर के सामने अभिनेता ने बताई हकीकत