Home मनोरंजन 20 साल बाद दिखा Salman Khan का ये नया लुक, देखकर फैंस...

20 साल बाद दिखा Salman Khan का ये नया लुक, देखकर फैंस के भी उड़े होश

सलमान खान का एक नया लुक देखकर उनके चाहने वालों की होश उड़ गए हैं। बॉलीवुड के भाईजान के इस नए लुक को देखकर सभी लोग सोचने पर मजबूर हो गए।

Salman Khan

Salman Khan New Look: बॉलीवुड में सलमान खान किसी भी परिचय के मोहताज नहीं रह गए हैं। सलमान खान ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सुपरहिट फिल्में देकर आज अपना बहुत बड़ा नाम बना रखा है। सलमान खान को फिल्मों में कई बार आपने खतरनाक लुक में देखा होगा। लेकिन आपको बता दे कि सलमान खान का एक नया लुक देखकर उनके चाहने वालों की होश उड़ गए हैं। बॉलीवुड के भाईजान के इस नए लुक को देखकर सभी लोग सोचने पर मजबूर हो गए।

20 साल बाद नए अवतार में दिखे सलमान खान

आपको बता दे कि बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता सलमान खान की नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई। इन नई तस्वीरों में सलमान खान के नए अवतार को देखकर सभी लोग हैरान रह गए। बॉलीवुड के भाई जान कहे जाने वाले अभिनेता सलमान खान ने अब नया लुक अपना लिया है। इन वायरल तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सलमान खान को उनके बॉडीगार्ड घिरे हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा में सलमान खान का लुक बना हुआ है। क्योंकि सलमान खान गंजे हो गए हैं।

20 साल पहले अपनाया था यह लुक

आपको बता दें कि बॉलीवुड के फेमस अभिनेता सलमान खान ने पहली बार साल 2003 में एक नया लुक अपनाया था। सलमान खान पहली बार साल 2003 में गंजे लुक में नजर आए थे। सलमान खान की फिल्म तेरे नाम में भाई जान का न्यू लुक देखा गया था। अगर हम सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो भाई जान कुछ महीने पहले किसी का भाई किसी की जान फिल्म में नजर आए थे। किसी का भाई किसी की जान फिल्म से सलमान खान को लोगों का बहुत प्यार मिला था। इस फिल्म में सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े भी नजर आई थी।

Read More-सुपरस्टार Rajnikant ने की सीएम योगी से मुलाकात, छुए पैर

Exit mobile version