भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर Yuzvendra Chahal अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। Dhanashree Verma से अलग होने के बाद उनका नाम कई अभिनेत्रियों और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी के साथ जोड़ा गया। इसी बीच कुछ समय पहले चहल को क्रिकेट होस्ट और एक्ट्रेस Shefali Bagga के साथ कई बार स्पॉट किया गया। दोनों एक विज्ञापन में भी साथ नजर आए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर तेजी से यह चर्चा फैल गई कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। फैंस और यूजर्स ने उनकी हर मुलाकात को रिलेशनशिप का नाम देना शुरू कर दिया।
‘छोटी सोच’ बताकर तोड़ी चुप्पी
इन अफवाहों पर अब Shefali Bagga ने खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में उन्होंने साफ कहा कि वह इन बातों से काफी परेशान हो चुकी हैं। शेफाली ने कहा कि “लोगों की सोच बहुत छोटी हो गई है, एक साथ डिनर करने को भी डेटिंग समझ लिया जाता है।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि किसी के साथ प्रोफेशनल या फ्रेंडली मीटिंग को रिलेशनशिप का नाम देना बेहद अजीब है। उनके मुताबिक, यह सिर्फ एक सामान्य मुलाकात थी, जिसे बेवजह बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया।
अफवाहों पर बेपरवाह, सच जानती हैं खुद
शेफाली ने आगे कहा कि अब उन्होंने इन अफवाहों को लेकर टेंशन लेना बंद कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें अपनी सच्चाई पता है और उनके करीबी लोग भी सच से वाकिफ हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और फोटो को लेकर भी उन्होंने कहा कि लोग अक्सर बिना सच्चाई जाने राय बना लेते हैं। बतौर क्रिकेट होस्ट, उनका काम खिलाड़ियों के साथ इंटरैक्ट करना है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हर किसी के साथ उनका कोई निजी रिश्ता हो। उन्होंने साफ किया कि वह अपने काम को प्रोफेशनल तरीके से करती हैं और उसे निजी जीवन से अलग रखती हैं।
शादी पर बड़ा बयान, विराट जैसा पार्टनर चाहती हैं
शादी और रिश्तों को लेकर पूछे गए सवाल पर Shefali Bagga ने बेहद साफ जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वह किसी क्रिकेटर से शादी नहीं करना चाहतीं, क्योंकि यह उनका पेशा है और वह अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को अलग रखना पसंद करती हैं। हालांकि, उन्होंने यह जरूर कहा कि उन्हें Virat Kohli और Anushka Sharma की जोड़ी बेहद पसंद है और वह अपने जीवन में भी ऐसा ही समझदार और सपोर्टिव पार्टनर चाहती हैं। शेफाली के इस बयान ने साफ कर दिया है कि फिलहाल वह अपने करियर पर फोकस कर रही हैं और किसी भी तरह की डेटिंग अफवाहों में सच्चाई नहीं है।
Read more-लोकसभा में अचानक छा गई हंसी! ‘आज आपका मूड अच्छा है’ सुनते ही क्यों मुस्कुरा पड़े स्पीकर?