भोजपुरी फिल्म (Bhojpuri Film) और भोजपुरी गानों (Bhojpuri Songs) ने इन दिनों फैंस के बीच धमाल मचा रखा है। इस इंडस्ट्री की फिल्मों ने बॉलीवुड को टक्कर देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। वहीं इस इंडस्ट्री की एक्ट्रेसेस फैंस के दिलों पर राज कर रही है। इसी कारण से इस इडंस्ट्री की फैन फोलोइंग में भी लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि भोजपुरी इंडस्ट्री की अभिनेत्रियां (Most Bold Bhojpuri Actress) अपने ग्लैमरस अदांज से अब बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों को टक्कर दे रही है। तो आज हम आपको उन भोजपुरी एक्ट्रेस के बारे में बताते है जिनकी फैन के बीच है काफी लोकप्रिय हैं और वह अपने हॉट एंड बोल्ड अंदाज से बॉलीवुड की अभिनेत्रियों को भी टक्कर दे रही है।
इसे भी पढ़ें- सोनू सूद के फैन ने सिम कॉर्ड पर बनाई खूबसूरत पेंटिंग, एक्टर ने दिया ये रिएक्शन
रानी चटर्जी
इस इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) भी बोल्डनेस के मामले में किसी से कम नहीं हैं। रानी ना केवल अपनी शानदार एक्टिंग बल्कि बोल्डनेस के चलते भी काफी चर्चा में रहती हैं।
संभावना सेठ
संभावना सेठ (Sambhavna Seth) अपने आइटम नंबर्स और डांस के लिए सुर्ख़ियों में रही हैं। संभावना सेठ लगभग 20 भोजपुरी फिल्मों में अपना शानदार एक्टिंग कर चुकी हैं और कई रियेलिटी शोज का हिस्सा भी बन चुकी हैं। संभावना का नाम भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे हॉट एक्ट्रेसेज में शामिल हैं।
मोनालिसा
मोनालिसा (Monalisa) ने भोजपुरी फिल्मों से लेकर टीवी की दुनिया तक अपनी हॉट अदाओं से तहलका मचा रखा है। मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्बास है। भोजपुरी जगत में मोनालिसा आइटम क्वीन के नाम से फेमस हैं।
अक्षरा सिंह
अक्षरा सिंह (akshara singh) भोजपुरी जगत की सबसे खूबसूरत और चर्चित एक्ट्रेस में से एक हैं। अक्षरा ने इस इंडस्ट्री में अब तक कई आइटम नंबर्स कर चुकी हैं। इसके अलावा ये अपने अभिनय और सिंगिंग को लेकर भी काफी सुर्ख़ियों में रहती हैं।
आम्रपाली दुबे
आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) भोजपुरी इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री के करीब हर सुपरस्टार के साथ काम किया है। दिनेश लाल यादव निरहुआ से लेकर खेसारी लाल यादव तक, हर बड़े अभिनेता के साथ इन्होने काम किया हैं।
काजल राघवानी
काजल राघवानी (Kajal Raghwani) भोजपुरी जगत सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। अपनी शानदार अभिनय के अलावा वह अपनी बोल्ड अदाओं से लोगों के दिलों पर राज करती हैं।
इसे भी पढ़ें- मशहूर TV एक्ट्रेस ने की आत्महत्या, Tik Tok पर हुई दोस्ती बनी मौत की वजह