नई दिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ लगातार किसानों का प्रदर्शन जारी है। किसानों के आंदोलन को लगातार भारत में और विदेशों से लगातार समर्थन मिल रहा है। इस ही क्रम पिछले दिनों अमेरिकी पॉप स्टार रिहाना ने ट्वीट कर दिया। इसकी वजह से वो भारत सहित कई देशों की मीडिया की सुर्ख़ियों में आ गईं। भारत में तो उन्हें इस ट्वीट के काफी ट्रोल किया गया।
इसे भी पढ़ें: नया नियम: पांच घंटे से ज्यादा काम करने पर लगेगा प्रतिबंध, सैलरी में भी होगी कटौती
बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भी रिहाना को टैग करते हुए उन पर तंज कसा है। स्वरा ने रिहाना को अपने ट्वीट में टुकड़े-टुकड़े गैंग का इंटरनेशनल मेंबर बताया है। बॉलीवुड अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि, शूटिंग का दिन, टुकड़े-टुकड़े गिरोह में हाल ही में शामिल हुईं अन्तर्राष्ट्रीय सदस्य रिहाना को समर्पित करती हूं, बहन रिहाना’
स्वरा पिछले कई ट्वीट्स की तरह इस ट्वीट पर लोगों की सोशल मीडिया पर काफी प्रतिक्रिया आ रही है। स्वरा ने अपने ट्वीट के साथ जो तस्वीर शेयर की है, उसमे लिखा है, उसमे एक कप दिखाई दे रहा है, जिसमे लिखा है Work, Work, Work और साथ ही ये तस्वीर किसी शूटिंग सेट की दिखाई दे रही है।
Shooting day.. this pic is dedicated to latest international member of ‘tukde tukde gang’ .. Behen @rihanna ! 🙏🏽🙏🏽🙏🏽 pic.twitter.com/quWMc3zOH0
— Swara Bhasker (@ReallySwara) February 10, 2021
सोशल मीडिया पर स्वरा अपने ट्वीट को लेकर हमेशा सुर्ख़ियों में रहती हैं। मामला कोई भी और उनकी प्रतिक्रिया जरूर लोगों के सामने आती है। यही वजह है कि, वो सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा ट्रोल होने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री हैं। वहीं इसके बाद भी अभिनेत्री कभी पीछे हटती नहीं है। अभिनेत्री अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती है।
दिल्ली सीमा पर पिछले ढाई माह से भी ज्यादा समय से किसानों का प्रदर्शन चल रहा है। इसे लेकर रिहाना ने ट्वीट किया था और आंदोलन का समर्थन किया था। इसके बाद ही भारत की मशहूर हस्तियों ने रिहाना को जवाब देना शुरू कर दिया था। उनसे कहा गया कि, वो देश के अंदरूनी मामलों में दखल न दें। वहीं कुछ लोगों ने ये भी कहा कि, बिना किसी जानकारी के रिहाना कुछ न बोलें।
इसे भी पढ़ें: सोनू सूद की शिकायत पर पकड़ा गया उत्पाती बंदर, ग्रामीणों ने लगाई थी गुहार