Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी हैप्पी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रही हैं। अभी हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा अपनी ननद की शादी में सज धज कर पहुंची थी इस दौरान जहीर इकबाल भी अपने भाई होने का फर्ज निभाते हुए नजर आए। जहीर इकबाल की बहन की शादी की कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
ननद की शादी में पहुंची सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा की ननद और जहीर इकबाल की बहन की शादी की कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने दूल्हा-दुल्हन के साथ कई सारे पोज भी दिए हैं। कुछ तस्वीरों में जहीर अपने दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वही ननद की शादी में सोनाक्षी सिन्हा ने लाइमलाइट ही चुरा ली है। सोनाक्षी अपने पति के साथ एक तस्वीर में सेल्फी लेती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान सोनाक्षी ने रेड कलर का सूट पहना हुआ था जिसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही हैं।
भाई का फर्ज निभाते नजर आए जहीर इकबाल
सोनाक्षी सिन्हा के पति और शत्रुघ्न सिन्हा के दामाद जहीर इकबाल अपनी बहन की शादी में भाई का फर्ज निभाते हुए नजर आए हैं। जहीर इकबाल अपनी बहन को उनकी शादी के मंडप तक लेकर गए थे इन तस्वीरों को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं तस्वीरों को शेयर करते हुए जहीर इकबाल ने लिखा,’मेरी बहन की शादी है..’ दुल्हन ने व्हाइट कलर का लहंगा पहना हुआ था। वही दूल्हे मियां भी कभी हैंडसम लग रहे थे।