सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर रही है। सुशांत के परिवार ने रिया पर कई आरोप लगाए हैं। वहीँ दूसरी तरफ रिया और फिल्म निर्माता और निर्देशक महेश भट्ट के कई चैट वायरल हो रहे हैं। रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट की दोस्ती सुर्ख़ियों में रही है। दोनों एक दूसरे के बहुत करीब बताये जाते हैं। रिया और महेश भट्ट की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फिल्म ‘जलेबी’ के प्रमोशन के दौरान का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पहले तो रिया अपने फिल्मों की बात करती नजर आ रही हैं मगर जब उन्होंने महेश भट्ट की खूब तारीफ की। तभी से लोगों ने इस वीडियो को वायरल कर दिया।
इसे भी पढ़ें: Video: डांस करते हुए स्टेज पर जोर से गिरी सपना चौधरी, थम गई लोगों की सांसें
आपको बता दें कि वीडियो में रिया कहती है कि उन्होंने आज तक उनके जैसे इंसान नहीं देखा जो 14 घंटे काम करने के बाद भी सक्रिय रहता है। वो मेरे लिए लाइफचेंजर आदमी हैं। रिया ने कहा- मैं थक जाती हूं, वो नहीं थकते। रिया ने सरेआम मीडिया के सामने महेश भट्ट की जमकर तारिफ की है।
https://www.instagram.com/p/CD1EcRDB5Fr/
दूसरी तरफ विवादों की बात करें तो दोनों के रिश्ते पर सवाल सुशांत मामले के सामने आने के बाद से पहले भी कई बार उठाए जा चुके हैं। इन दोनों के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने भी बहुत कुछ बोला है। लोगों का यहां तक कहना है कि सुशांत की मौत इन्हीं लोगों के कारण ही हुई है। वहीँ कुछ लोगों का कहना है कि रिया महेश भट्ट के प्यार में थी इसी वजह से रिया सुशांत से अलग हो गई थी।
इसे भी पढ़ें: लॉकडाउन में इन सितारों के घर आई खुशियां, कप्तान कोहली से लेकर करीना के घर तक में गूंजेंगी किलकारी