Friday, November 14, 2025

‘ये मोदी सरकार है,अश्लीलता फैलाने की परमिशन नहीं…’, रणवीर इलाहाबादिया पर भड़के रवि किशन

Ranbir Allahabadia: यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया इन दिनों विवादों में बने हुए हैं। रणवीर को समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ पर देखा गया था। इस शो में उन्होंने पेरेंट्स की इंटिमेट लाइफ को लेकर अश्लील कमेंट कर दिया था जिस पर अब विवाद खड़ा हो गया है। हालांकि रणवीर ने बाद में माफी भी मांगी लेकिन लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। वही अब इस मामले पर रवि किशन ने अपना गुस्सा जाहिर किया है।

रवि किशन ने जताई नाराजगी

वही इस मामले पर रवि किशन ने नाराजगी जताते हुए कहा कि,’भारत में ऐसा नहीं चलेगा यहां कानून बहुत सख्त है और लोगों को इनका डर होना चाहिए एक वेस्टर्न शो का कॉपी करके इन लोगों को दिखा दिया, इन्होंने अलग नकाब से ढका था। ये बहुत दुखद है इस तरह की भाषा का प्रयोग। जहां हमारी पत्नी, हमारे बच्चे, हर घर की माताएं, बहने सब देख रही हैं।’

‘इस तरह की बातों का प्रयोग बहुत ही अपमानजनक’

रवि किशन ने आगे कहा कि,’इस तरह की बातों का प्रयोग बहुत ही अपमानजनक है। यह भारत है यहां आप इन सब चीजों को बढ़ावा नहीं दे सकते हैं। एफआईआर हुई। कानून अपना काम करेगा। जरूर काम करेगा। यह दर्दनाक है। उन पर अनगिनत एफआईआर हुए हैं। भारत के कानून का भाई बनाकर रखिए यह मोदी सरकार है। यह भाजपा की सरकार है। कानून संस्कृति, संस्कार इन सब चीजों को लेकर सेंसिटिव है मोदी सरकार। भारत सरकार मोदी, सरकार, इन सब चीजों को जरा भी परमिशन नहीं देता है।’

इसे भी पढें-महान खिलाड़ी अनिल कुंबले ने संगम में लगाई डुबकी, पत्नी के साथ पहुंचे महाकुंभ

Hot this week

Exit mobile version