Home मनोरंजन ‘झुमका गिरा रे…’गाने पर रणवीर सिंह ने 93 साल के दादा के...

‘झुमका गिरा रे…’गाने पर रणवीर सिंह ने 93 साल के दादा के साथ लगाए ठुमके, वीडियो हो रहा वायरल

एक बार फिर से रणवीर सिंह ने कुछ ऐसा कर दिया जिसकी वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह दादा के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Ranveer singh

Ranveer Singh Video: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। इन दिनों रणवीर सिंह अपनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं यह फिर अभी हाल ही में रिलीज हुई है। अब एक बार फिर से रणवीर सिंह ने कुछ ऐसा कर दिया जिसकी वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह दादा के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

रणवीर सिंह ने दादा के साथ किया डांस

रणवीर सिंह ने अभी हाल ही में एक पोस्ट शेयर की है जिसमें वह अपने नाना के साथ पोज़ करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान रणवीर सिंह ने कई सारे वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वह अपने नाना के साथ डांस भी कर रहे हैं। 93 साल के होने के बावजूद भी रणवीर सिंह के नाना गजब का डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान रणवीर सिंह ब्लू रंग के स्वेटशर्ट में नजर आ रहे हैं तो वही उनके दादा ने ब्लैक रंग की टीम रॉकी टी शर्ट पहन रखी है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,”नाना इज पिक रॉकी- इज्म!93 और रॉक (y) इंग!!!” वही दूसरे वीडियो में रणवीर के दादा कहते हुए दिखाई दे रहे हैं, “टिक्की छोरो टकीला लाओ।”

वीडियो पर लोगों ने दी प्रतिक्रिया

इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी अलग -अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा,”नानाजी और रॉकी दोनों रॉकिंग है।” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा,”इतना खास पल मुझे बहुत पसंद है कि वह हमेशा आपका कैसे समर्थन करें।” वहीं एक अन्य ने लिखा,”सुपर क्यूट!” वहीं रणवीर सिंह बहुत जल्द बैजू बावरा में नजर आने वाले हैं।

Read More-बॉलीवुड के लिए बुरी खबर! इस मशहूर आर्ट डायरेक्टर ने की खुदकुशी

Exit mobile version