भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) की दिग्गज हीरोइने बड़ी और खूसबूरत बॉलीवुड की एक्ट्रेसस को मात देती हैं। लेकिन आप सोच रहे होंगे कि जितनी कमाई बॉलीवुड एक्ट्रेसस की होगी उतनी ही इनकी भी होगी तो ऐसा बिलकुल भी नहीं है। इस बात का खुलासा हो चुका है कि भोजपुरी की दिग्गज अभिनेत्रियों को कितनी फ़ीस मिलती है। भोजपुरी सिनेमा से जुड़े सूत्रों ने इन एक्ट्रेसस के फ़ीस के बारे में बताया है। आप इनकी फ़ीस जानकर हैरान रह जाएंगे। आज हम आपको भोजपुरी सिनेमा की इन एक्ट्रेसस की फीस के बारे में बताने जा रहे हैं। भोजपुरी सिनेमा बड़ी होने के कारण यहां बहुत कम अभिनेत्रियां हैं, जो मुख्य भूमिका अदा करती हैं। भोजपुरी सिनेमा में आम्रपाली दुबे, रानी चटर्जी, काजल राघवानी, अक्षरा सिंह, मोनालिसा, पाखी हेगड़े, स्मृति सिन्हा, अंजना सिंह, यामिनी सिंह, निधि झा, मधु शर्मा, सुभी शर्मा, संभावना सेठ और ऋतु सिंह का नाम बड़ी अभिनेत्रियों में शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें:- प्रभुदेवा ने की सीक्रेट शादी, जानें-कहां रह रहा है न्यूली मैरिड कपल
रानी चटर्जी
रानी चटर्जी को भोजपुरी सिनेमा की क्वीन कहा जाता है और ये सबसे महंगी अभिनेत्री हैं। रानी ने मनोज तिवारी स्टारर फिल्म ‘ससुरा बड़ा पईसावाला’ में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट से डेब्यू किया था। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की ये फिल्म सबसे सुपरहिट फिल्म है। इस फिल्म के रानी ने रवि किशन, निरहुआ, खेसारी सहित लगभग सभी भोजपुरी कलाकारों के साथ काम कर चुकी हैं। बता दें की रानी एक फिल्म के लिए 8 से 10 लाख रुपए लेती हैं।
काजल राघवानी
काजल राघवानी का नाम दूसरे नंबर पर लिया जाता है। काजल आम्रपाली दुबे और रानी चटर्जी से अधिक फेमस आगे हैं। पवन सिंह, निरहुआ और खेसारी लाल यादव सहित कई कलाकारों के साथ काजल राघवानी ने काम किया है। खेसारी लाल यादव के साथ उनकी जोड़ी सुपरहिट मानी जाती है। बता दें कि काजल अपनी एक फिल्म के लिए 8-10 लाख रुपए लेती हैं।
आम्रपाली दुबे
भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे भी काफी फेमस हैं। बता दें कि आम्रपाली एक फिल्म के लिए 7 से 9 लाख रुपए फीस लेती हैं। पहले वो टीवी सीरियल ‘रहना है तेरी पलकों की छाव’ में काम किया करती थीं। साल 2014 में फिल्म ‘निरहुआ रिक्शावाला 2’ से उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में अपना करियर बना लिया है।
मोनालिसा
मोनालिसा ने भोजपुरी इंडस्ट्री में एक फिल्म के लिए 5-7 लाख रुपए लेती हैं। उन्होंने बिग बॉस में पार्टिसिपेट करने के बाद भोजपुरी सिनेमा को अलविदा कह दिया। अब वो टीवी इंडस्ट्री के सीरियल ‘नजर’ में’डायन’ बनकर लोगों के दिलों में छायीं हुई हैं।
प्रियंका पंडित
मोनालिसा के बाद अभिनेत्री प्रियंका पंडित का नाम लिया जाता है। बता दें वह अपनी एक फिल्म के लिए 4-5 लाख रुपए फीस लेती हैं। प्रियंका ने भोजपुरी के लगभग सभी सुपरस्टार के साथ काम किया है।
अक्षरा सिंह
भोजपुरी सिनेमा की सबसे बेहतरीन अभिनेत्री अक्षरा सिंह का नाम लिया जाता है। वो एक फिल्म के लिए 2-3 लाख रुपए लेती हैं। उन्होंने पवन सिंह, निरहुआ, रितेश पांडे और खेसारी लाल यादव सहित कई कलाकारों के साथ काम किया है। वह अपने म्यूजिक एल्बम और गाने से भी अच्छी कमाई करती हैं।
इसे भी पढ़ें:- Happy Birthday Helen: बेहद अनोखी है सलीम खान और हेलेन की लव स्टोरी