Ramayana Pics Leak: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता रणबीर कपूर और साउथ सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्री सई पल्लवी के फैंस नितेश तिवारी की रामायण का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। क्योंकि नितेश तिवारी की रामायण में भगवान राम का किरदार रणबीर कपूर को दिया गया है तो वही माता सीता के रोल में साउथ एक्ट्रेस सई पल्लवी नजर आने वाली है। इसके बाद बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और सई पल्लवी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर रामायण के सबसे वायरल हो रही हैं।
रिलीज हुई राम सीता की फोटोज
आपको बता दें कि इस समय नितेश तिवारी की रामायण की शूटिंग चल रही है। जिस कारण बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और सई पल्लवी इस समय शूटिंग सेट पर है। इस बीच रामायण कैसेट से राम सीता की कई सारी तस्वीरें लीक हो गई है। जिसमें बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर को भगवान राम के गेट अप में देखा जा सकता है तो वही उनके साथ सई पल्लवी माता सीता के रोल में नजर आ रही हैं। इससे पहले भी कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर रामायण के सेट से लीक हो चुकी हैं।
Now I am 100% sure, #Ramayana is going to BEAT BAHUBALI2 at the Boxoffice !
Ranbir Kapoor 🫸🫷 pic.twitter.com/c9AAH0nW2Y
— CineHub (@Its_CineHub) April 27, 2024
अरुण गोविल की भी लीक हुई थी तस्वीर
आपको बता दे कि रामानंद सागर की रामायण में भगवान राम का किरदार निभाकर मशहूर हुए अरुण गोविल भी नितेश तिवारी की रामायण में नजर आने वाले हैं हालांकि नितेश तिवारी की रामायण में अरुण गोविल को राजा दशरथ का रोल दिया गया है। कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर अरुण गोविल की राजा दशरथ के किरदार में तस्वीरें लीक हो गई थी। जिसमें अरुण गोविल को राजा दशरथ यानी कि रणबीर कपूर के पिता के रूप में देखा गया था।