नई दिल्ली। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और उनके पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। यह दोनों अक्सर अपनी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं, जिसे फैंस खूब पसंद करते हैं और अपनी प्रतिक्रिया देते हैं। हाल ही में राज कुंद्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक मैगजीन की जमकर निंदा की। उन्होंने लिखा-‘विश्वसनीय मैगजीन’ लेकिन बहुत ही खराब रिसर्च करके लिखा गए ‘आर्टिकल’।’ हालंकि उन्होंने मैगजीन का नाम नहीं लिखा।
https://t.co/MVe3fx8Z2U such a credible magazine but such a badly researched article! Kindly mention the Lambo was a toy Lambo car! #fakenews 👏 slow clap
— Raj Kundra (@TheRajKundra) January 8, 2021
दरअसल हाल ही में एक मैगजीन में खबर छपी थी की राज कुंद्रा (Raj Kundra) ने अपने बेटे वियान को लैम्बोर्गिनी कार खरीद कर गिफ्ट की है। इसी खबर पर अपना रिएक्शन देते हुए राज कुंद्रा ने मैगजीन की निंदा की है। राज कुंद्रा (Raj Kundra) ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर मैगजीन का लिंक शेयर करते हुए लिखा- ‘विश्वसनीय मैगजीन’ लेकिन बहुत ही खराब रिसर्च करके लिखा गया ‘आर्टिकल’। कृपया इस बात उल्लेख करें कि लैम्बो एक टॉय लैम्बो कार थी। #फेक न्यूज।” आर्टिकल में बताया गया था कि राज कुंद्रा (Raj Kundra) ने बेटे वियान के बर्थडे पर उन्हें यह लग्जरी कार गिफ्ट की थी।
बॉलीवुड में वापसी करी रहीं शिल्पा
बता दें कि शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और राज कुंद्रा (Raj Kundra) के बेटे वियान की उम्र अभी सिर्फ आठ साल है। उनका जन्म 2012 में हुआ था इसके बाद शिल्पा ने पिछले साल सेरोगेसी की मदद से एक बेटी को जन्म दिया था, जिसका नाम उन्होंने समीशा रखा है। अब अगर बात शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के वर्कफ्रंट की करें तो वह बहुत जल्द परदे पर वापसी करने वाली हैं। वह 13 साल बाद सब्बीर खान की फिल्म ‘निकम्मा’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह अभिमन्यु दासानी के साथ लीड रोल में हैं।
इसे भी पढ़ें:-पहली बार कैमरे में कैद हुआ शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा का चेहरा, लग रहीं बेहद क्यूट