देश के साथ खड़ी हुईं प्रियंका, पीएम केयर्स में दिया इतना डोनेशन

0
79348
priyanka chopra

विदेश में भी रहकर देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का दिल अपने देश यानी भारत के लिए ही धड़कता है। वह हमेशा भारत के सुख दुःख में खड़ी रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा वर्तमान समय में अपने पति निक जोंस के साथ न्यूयार्क में रह रही हैं फिर भी भारत पर आये इस कोरोना संकट में वह मदद के लिए आगे आई हैं। प्रियंका और उनके पति ने पीएम केयर्स फंड में डोनेट किया है।

इसे भी पढ़ें:-देशी गर्ल की सलाह, कोरोना से बचना है तो करें नमस्ते

बॉलीवुड से हॉलीवुड का रुख का चुकी प्रियंका चोपड़ा ने अभी कुछ ही देर पहले अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक पोस्ट शेयर की। जिसमें उन्होंने पीएम केयर्स में डोनेशन देने की बात जाहिर की। प्रियंका ने एक पोस्ट भी लिखी है। ‘दुनिया में कई लोगों को आज हमारी जरूरत है’। ‘ये मेरे और निक के लिए जरूरी था की हम ऐसी संस्थाओं को दान करें जो गरीबों और जरूरमंदों की मदद कर रहे हों’।’जो बच्चों और बेघरों के खाना खिला रहे हों’।’उन्हें आपके सपोर्ट की जरूरत है’ ‘हम आपको भी डोनेट करने के लिए कह रहे हैं’। ‘कोई भी रकम छोटी नहीं होती, आपके पास जो भी हो दान करें’। ‘हम एक साथ मिलकर ही बदलाव ला सकते हैं’,।

यहां भी दिया दान

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी पोस्ट में बताया है कि वह कई सारे संगठनों और एनजीओ को दान कर चुकी हैं। प्रियंका ने यूनिसेफ, गूंज, डॉक्‍टर्स विदाउट बॉर्डर, पीएम केयर्स जैसी संस्‍थाओं में डोनेट किया है।

इसे भी पढ़ें:-पीएम केयर्स फंड में मुकेश अंबानी ने दिए 500 करोड़ रुपए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here