ए़़डल्ट मूवी बनान को लेकर 19 जुलाई को बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। कोर्ट में पेशी के बाद राज कुंद्रा को 23 जुलाई तक रिमांड में रखने का आदेश दिया गया। अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें ऐप पर दिखाने के केस में बिजनेसमैन और शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा जेल में बंद हैं। आज 27 जुलाई को उनकी हिरासत आज खत्म हो रही है। मुंबई पुलिस को इस मामले में कई सबूत हाथ लगे। इससे जुड़े कई लोग सामने भी आए। रोजाना इस केस में रोज नए -नए खुलासे हो रहे हैं।
मुंबई पुलिस के सूत्र के मुताबिक पोर्नोग्राफी केस में पुलिस राज कुंद्रा की हिरासत अवधि बढ़ाना चाहती है। राज कुंद्रा के साथ उनकी कंपनी में आईटी प्रमुख रयान थोर्प की भी पुलिस हिरासत आज खत्म हो रही है।
हाईकोर्ट में याचिका पर भी सुनवाई
पोर्नोग्राफी मामले में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 19 जुलाई को राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया था। राज कुंद्रा ने बॉम्बे हाईकोर्ट में एक याचिका दायर कर अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी है। उन्होंने अपनी गिरफ्तारी को अवैध बताया है। आज यानी 27 जुलाई को इस याचिका पर भी सुनवाई होगी।
फरवरी में दर्ज हुआ था मामला
आपको बता दे इसी साल की शुरूआत महीने फरवरी में यह मामला हाइलाइट होने लगा था। यहीं नहीं चार फरवरी को एक केस दर्ज किया था जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ना शुरू किया। जब पुलिस ने मलाड वेस्ट इलाके में स्थित एक बंगले पर छापेमारी की तो
पुलिस ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ा आपको बता दे कि वहां पोर्न फिल्म की शूटिंग चल रही थी।
पुलिस को तब राज कुंद्रा के बारे में अहम सुराग मिले थे लेकिन उनकी गिरफ्तारी से पहले पुलिस पुख्ता सबूत जुटा लेना चाहती थी। इसे केस में अबतक कुल 11 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।
मुंबई पुलिस ने बताया कि राज कुंद्रा इस मामले के अहम है। पूरी मामले की कड़ी राज कुंद्रा से जुड़ी है।
इसे भी पढ़ें-बीवी करीना से डरकर सैफ बोले- अगर ऐसा होता तो वो मुझे मार ही देती, जानें वजह