Home मनोरंजन साड़ी पहने दिखे साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन, सामने आई Pushpa 2 के...

साड़ी पहने दिखे साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन, सामने आई Pushpa 2 के शूटिंग की तस्वीर

इस समय अल्लू अर्जुन के करोड़ों फैंस पुष्पा: द रूल फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच पुष्पा 2 फिल्म के स्टेटस से अल्लू अर्जुन की एक फोटो लीक हो गई है। जो बहुत ही ज्यादा वायरल हो रही है।

Pushpa 2

Pushpa 2 Leak Photo: अल्लू अर्जुन साउथ फिल्मों के एक सुपरस्टार अभिनेता है। अल्लू अर्जुन ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री के अलावा पूरी दुनिया में अपनी दमदार एक्टिंग का जलवा बिखेर रखा है। आपको बता दे कि इस समय अल्लू अर्जुन के करोड़ों फैंस पुष्पा: द रूल फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच पुष्पा 2 फिल्म के स्टेटस से अल्लू अर्जुन की एक फोटो लीक हो गई है। जो बहुत ही ज्यादा वायरल हो रही है।

लीक हुई अल्लू अर्जुन की तस्वीर

इस समय सोशल मीडिया पर साउथ फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। अल्लू अर्जुन की सोशल मीडिया पर वायरल यह तस्वीर पुष्पा 2 के सेट की है। इस वायरल तस्वीर में अल्लू अर्जुन साड़ी पहने हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में अल्लू अर्जुन फिल्म के पोस्टर की तरह साड़ी पहने हुए देखे जा सकते हैं।

15 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 15 अगस्त साल 2024 को रिलीज होगी। इस बार 15 अगस्त साल 2024 को बॉक्स ऑफिस पर पुष्पा 2 फिल्म का सामना बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन की सिंघम अगेन फिल्म से होगा। सिंघम अगेन फिल्म में भी बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे एक साथ नजर आने वाले हैं। क्योंकि सिंघम अगेन फिल्म में अजय देवगन के साथ टाइगर श्रॉफ, अक्षय कुमार और दीपिका पादुकोण भी एक्शन करते हुए नजर आ सकती हैं। जिस कारण दोनों बड़ी फिल्में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ही बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी।

Read More-‘बचपन का सपना पूरा हुआ’ विक्रांत मैसी की 12th Fail को मिला फिल्मफेयर अवार्ड तो भावुक हुए एक्टर

Exit mobile version