Parineeti Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा से शादी के बाद पहली बार वेकेशन पर गई हुई है। लेकिन इस वेकेशन पर परिणीति चोपड़ा के साथ उनके पति राघव चड्ढा नहीं गए हैं। परिणीति चोपड़ा मालदीप में वेकेशन मनाने अपने पति नहीं बल्कि इस खास शख्स के साथ गई हैं। आपको बता दे कि परिणीति चोपड़ा ने वेकेशन से अपनी एक ऐसी तस्वीर शेयर कर दी है जिसे देखकर उनके फैंस हैरान रह गए हैं।
ननद के साथ वेकेशन पर हैं परिणीति चोपड़ा
बॉलीवुड की अभिनेत्री परिणीती चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की है। परिणीति चोपड़ा सोशल मीडिया पर वायरल इस तस्वीर में ब्लैक कलर की बिकनी में नजर आ रही है इस दौरान परिणीति चोपड़ा ने हाथों में पिंक कलर का चूड़ा भी पहन रखा है। लेकिन इस तस्वीर को शेयर करते हुए परिणीति चोपड़ा ने यह भी बताया है कि वह वेकेशन पर अपनी ननद के साथ आई हुई है। परिणीति चोपड़ा ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि “मैं हनीमून पर नहीं हूं! ये फोटो मेरी ननंद ने खींची है।”
इससे पहले भी मालदीव वेकेशन पर जा चुकी है एक्ट्रेस
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा परिणीति चोपड़ा ज्यादातर वेकेशन बनाने के लिए मालदीव जाती है। क्योंकि परिणीति चोपड़ा राघव चड्ढा से शादी के पहले भी अकेले वेकेशन पर गई थी। अगर हम परिणीति चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस अक्षय कुमार के साथ मिशन रानीगंज फिल्म में नजर आई है।
Read More-रेखा और हेमा मालिनी ने लगाएं जबरदस्त ठुमके, ड्रीम गर्ल की बर्थडे पार्टी का वीडियो आया सामने