Home मनोरंजन मेट्रो में Nora Fatehi ने किया ऐसा डांस, वीडियो देखकर भड़के लोग...

मेट्रो में Nora Fatehi ने किया ऐसा डांस, वीडियो देखकर भड़के लोग बोले-‘इन्हें अरेस्ट करो…’

नोरा फतेही का यह डांस वीडियो देखकर फैंस भड़क गए हैं और एक्ट्रेस को खरी खोटी सुना रहे हैं। इतना ही नहीं लोगों ने एक्ट्रेस के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की भी मांग कर दी है।

Viral Video

Viral Video: बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री और डांसर नोरा फतेही इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म मडगांव एक्सप्रेस के प्रमोशन में बिजी चल रही है। इसी बीच नोरा फतेही का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नोरा फतेही ही मेट्रो में डांस करती हुई नजर आ रही है। नोरा फतेही का यह डांस वीडियो देखकर फैंस भड़क गए हैं और एक्ट्रेस को खरी खोटी सुना रहे हैं। इतना ही नहीं लोगों ने एक्ट्रेस के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की भी मांग कर दी है। नोरा फतेही के साथ इस वीडियो में से मुन्ना भईया उर्फ दिव्येंदु और अविनाश तिवारी भी दिखाई दे रहे हैं।

मुंबई मेट्रो में नोरा फतेही ने किया डांस

वायरल वीडियो में नोरा फतेही मुंबई मेट्रो में डांस करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में नारा ऑल ब्लैक एंड गोल्ड लुक में नजर आ रही हैं। इस वीडियो में नोरा फतेही धमाकेदार डांस करती हुई नजर आ रही है। दरअसल सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि मुंबई मेट्रो जैसे पब्लिक प्लेस पर एक तरह की एक्टिविटी ठीक नहीं है।

यूजर्स ने की नोरा फतेही पर कार्रवाई करने की मांग

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इस वीडियो को देखकर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने इस वीडियो पर लिखा,’इन्हें अरेस्ट करें, मेट्रो में इसकी मनाही है।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा,’क्या अथॉरिटी एक आम आदमी को ये सब करने की इजाजत देगी।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा,’आम लोगों को इस तरह की हरकत करने की इजाजत नहीं है, लेकिन ये सारी हरकतें के सहारे सोशल मीडिया पर तारीफें बटोर रही है।’

Read More-आंटी ने बनाया काजू कतली का पकौड़ा , Video देख चकराया लोगों का माथा

Exit mobile version