कॉमेडियन समय रैना ने हाल ही में एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने अपने पुराने विवाद और शो के दौरान उठी आलोचनाओं को याद किया। वीडियो में समय ने सीधे मुकेश खन्ना, सुनील पाल, और बी प्राक का नाम लिया और दावा किया कि इन सभी ने उनके खिलाफ बयान दिए थे और शो को लेकर आपत्ति जताई थी। समय ने कहा कि उस दौर में सोशल मीडिया पर उनके शो को लेकर काफी बवाल हुआ और कई लोग खुले तौर पर विरोध में खड़े हुए। इस वीडियो ने फिर से पुरानी घटनाओं को सुर्खियों में ला दिया।
मुकेश खन्ना का तगड़ा जवाब
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेता मुकेश खन्ना ने कहा कि रोस्टिंग कल्चर और अभद्र भाषा समाज के लिए खतरनाक हैं। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा, “बहुत पानी गंगा में बह चुका है, लेकिन कुछ लोग आज भी वही रवैया अपनाए हुए हैं। अपनी गलतियों पर शर्मिंदा होने के बजाय गर्व करना इस मानसिकता का हिस्सा है।” उन्होंने स्पष्ट किया कि “कुत्ते की दुम टेढ़ी की टेढ़ी रहती है” कहावत उन लोगों के लिए है जो आलोचना के बावजूद खुद को सुधारने की कोशिश नहीं करते। खन्ना ने यह भी कहा कि इस तरह के कंटेंट को बढ़ावा देना समाज के लिए चिंता का विषय है।
कुत्ते की दुम टेढ़ी रहती है।
उसे लाख शीशियों में रखो।
बाहर निकालो।
फिर टेढ़ी की टेढ़ी !!
समय रैना की भी एक दुम है।
कितना भी मारो। सीधा करो। वो वापस टेढ़ी हो जाती है।
क्योंकि वो सीधा सादा प्राणी नहीं है।
वो रोस्टेड प्राणी है।
गंदगी की आग में जलाया हुआ।पकाया हुआ।
पूरे देश… pic.twitter.com/SMo4AnA2Is— Mukesh Khanna (@actmukeshkhanna) April 8, 2026
व्यूज और कंटेंट क्वालिटी पर चिंता
मुकेश खन्ना ने समय रैना के वीडियो की लोकप्रियता और व्यूअरशिप पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि “एक दिन में 1.5 मिलियन व्यूज आना जांच का विषय होना चाहिए। व्यूज किसी कंटेंट की गुणवत्ता का पैमाना नहीं हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि देश के युवा और समाज दोनों इस तरह के कंटेंट से प्रभावित हो सकते हैं। अभिनेता ने रोस्टिंग और गाली-गलौज को गंभीर मुद्दा बताते हुए कहा कि यूट्यूब या टीवी पर सार्वजनिक मंच पर इस तरह की भाषा मनोरंजन नहीं बल्कि आक्षेप बन जाती है।
शक्तिमान विवाद और चेतावनी
मुकेश खन्ना ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें शक्तिमान पर टिप्पणी से परेशानी नहीं है, क्योंकि शक्तिमान की छवि मजबूत है। उन्होंने कहा कि सच के खिलाफ बोलने वाला व्यक्ति आखिरकार खुद गिरता है। अपने बयान के अंत में उन्होंने सीधे समय रैना का नाम लिया और चेतावनी दी: “आई विल वेट व्हेन द एक्शन इज टेकन अगेंस्ट दिस गाय… जिसका नाम है समय रैना। इसके समय को खत्म कीजिए।”
