नई दिल्ली | अभिनेता से नेता बने मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) को एक बार फिर पिता बनने का सुख प्राप्त हुआ। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी। मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने ट्वीटर के माध्यम से बताया कि उनके घर में बेटी ने जन्म लिया है। उन्होंने बच्ची को गोद में लिए हुए अपनी फोटो भी ट्वीटर पर साझा की और इसके साथ कैप्शन भी लिखा- ‘मेरे घर आयी एक नन्हीं परी…आई एम ब्लेस्ड विद ए बेबी गर्ल…जय जगदंबे।
मेरे घर आयी एक नन्ही परी… I am blessed with a baby girl… जय जगदंबे.. 🙏🙏 pic.twitter.com/JYarVvRf4X
— Manoj Tiwari (@ManojTiwariMP) December 30, 2020
इस खबर के बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है। नेता से लेकर अभिनेता तक सभी उन्हें बधाई दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा, लक्ष्मी जी के आगमन पर आपको और आपके परिवार को लख लख बधाईयां। मनोज तिवारी पहले भी एक बेटी के पिता बन चुके हैं। उनकी बड़ी बेटी का नाम जिया है, जो मुंबई में रहकर पढ़ाई कर रही है और वह लाइम लाइट से हमेशा दूर रहती हैं। मनोज तिवारी अक्सर बेटी से मिलने मुंबई जाते रहते हैं।
1999 में रानी तिवारी से की थी शादी
अब बात करें मनोज तिवारी के राजनीतिक और फ़िल्मी करियर की तो वह बीजेपी पार्टी से दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। वर्मतमान समय में वह केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों का पुरजोर समर्थन कर रहे हैं। वहीं वह भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े सिंगर के तौर पर भी जानें जाते हैं। उन्हें उनके गाने ‘रिंकिया के पापा’ के नाम से भी जाना जाता है। इन्होंने 1999 में रानी तिवारी से शादी की थी।
इसे भी पढ़ें:-छठ पूजा पर लगी रोक के बाद भड़के मनोज तिवारी, सीएम केजरीवाल को कहा-नमक हराम