नई दिल्ली। बॉलीवुड में इस समय अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा ( Malaika Arora) की जोड़ी काफी सुर्ख़ियों में रहती है। इस जोड़ी ने साल 2018 में अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। इसके बाद से जब तब इनकी शादी के चर्चे होते रहते हैं। यह दोनों अक्सर साथ दिख जाते हैं। अभी कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक तस्वीर खूब छायी थी जो धर्मशाला की है। इस तस्वीर में मलाइका अरोड़ा ( Malaika Arora) करीना कपूर और सैफ अली खान के साथ नजर आयी थीं। यह सब कलाकार हिमाचल प्रदेश में फिल्म ‘भूत पुलिस’ की शूटिंग कर रहे थे।
View this post on Instagram
इस दौरान मलाइका अरोड़ा ( Malaika Arora) ने अपने ब्वायफ्रेंड अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ भी क्वालिटी टाइम स्पेंड किया, जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। फोटो में मलाइका अरोड़ा ( Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) काफी करीब नजर आ रहे थे। गौरतलब है कि सितंबर के अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) कोरोना पॉजिटिव आये थे और उन्हें क्वारंटाइन होना पड़ा था। इस बात की जानकारी खुद अर्जुन कपूर ने ही दी थी, लेकिन शायद ही किसी को पता हो कि अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ मलाइका अरोड़ा ( Malaika Arora) भी क्वारंटाइन थी। इस बात का खुलासा मलाइका अरोड़ा ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान किया था।
View this post on Instagram
एक इंटरव्यू में मलाइका अरोड़ा ( Malaika Arora) से जब पूछा गया था कि अगर जरूरत पड़ी तो वह किस अभिनेता के साथ वह क्वारंटाइन में रहना पसंद करेंगी। इस पर मलाइका अरोड़ा ( Malaika Arora) ने कहा कि वह एक ऐसे अभिनेता के साथ क्वॉरेंटाइन में रह चुकी हैं। अब आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वह किस अभिनेता की बात कर रही हैं।
इसे भी पढ़ें:-जब पहली बार दुल्हन के लिबाज में अर्जुन कपूर के घर गई थीं मलाइका अरोड़ा, उड़ गए थे सबके होश