नई दिल्ली। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का कोई भी गाना हो हिट मान लिया जाता है। ऐसा ही उनका एक गाना रिलीज होने से पहले सोशल मीडिया पर छा गया है। इस गाने के बोल हैं ‘दिल के केवाड़ी।’ इस गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। प्यारेलाल यादव ने इस गाने को लिखा है और रजनीश मिश्रा ने संगीत दिया है। यह गाना रिलीज होने से पहले ही लाखों बार देखा जा चुका है। यह गाना भोजपुरी फिल्म ‘मेहंदी लगा के रखना-3’ का है। खेसारी लाल यादव ने इस फिल्म के सभी गानों को गाया है और सारे गाने रिलीज के साथ ही धूम मचा चुके हैं।
फिल्म मेहंदी लगा के रखना-3 पहले ही अपनी सुर्खियां बटोर चुकी है। इसके पहले फिल्म के दोनों पार्ट के गाने भी काफी हिट हुए थे। उनकी फिल्म मेहंदी लगा के रखना-3 का एक और गाना चुम्मा हवे कि हवे बाम को भी जबरदस्त सफलता मिल चुकी है। इसे खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने स्वर दिया है।
इसे भी देखें: लॉकडाउन में धमाल मचा रहा विनय आनंद और रानी चटर्जी का यह गाना, देखें वीडियो
इसे भी देखें: मोनालिसा ने इस गाने पर लगाए ठुमके, वीडियो देख फैंस हुए बेकाबू