नई दिल्ली। टीवी जगत की जानी-मानी अभिनेत्री जया भट्टाचार्य ने एक ऐसा काम कर दिखाया है जिसके लिए वह हमेशा जानी जाएंगी। उन्होंने कैंसर से पीड़ित लोगों की मदद के लिए एक बहुत बड़ा बलिदान दिया है, जिसके बारे में शायद कोई कल्पना नहीं कर सकता। लॉकडाउन के बीच उन्होंने अपने बाल मुंडवा लिए हैं और वह अब इन बालों को कैंसर पीड़ितों के लिए दान करेंगी। जया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ विडियोज शेयर किए थे जिसमें वह अपने बालों का बलिदान देते हुए दिख रही हैं।
इसे भी पढ़ें: क्या सुनिधि चौहान की दूसरी शादी भी टूट जाएगी? जानें क्या कहा सुनिधि ने
वीडियो में जया यह बताती देखी जा रही हैं कि लॉकडाउन की वजह से उन्होंने अपने बाल काट दिए। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि मैं अपने सारे बाल कैंसर से पीड़ित लोगों के लिए दान करूंगी। ज्ञात हो कि कैंसर पीड़ितों का आमतौर पर सिर मुंडवा दिया जाता है।
https://www.instagram.com/p/B_NSjxPhmlt/?utm_source=ig_embed
उनकी इस पहल को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। जया का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वैसे जया को अकसर दूसरों की मदद करती रहती हैं। वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आए दिन कुछ न कुछ अपने फैंस के साथ करती रहती हैं। इसमें वह कभी गली के कुत्तों को खाना खिलाती हुई दिख जाती हैं, तो कभी पौधे उगाते हुए।
https://www.instagram.com/p/B3hMHonBOIh/?utm_source=ig_embed
बताते चलें कि जया भट्टाचार्य देवदास, लज्जा जैसी सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वहीं टीवी में उन्होंने ‘क्यूंकि सास भी कभी बहू थी’, बनूं मैं तेरी दुल्हन, भारत का वीर पुत्र महाराणा प्रताप में अभिनय चुकी हैं। पिछले दिनों उन्हें दिल्ली क्राइम में भी देखा गया था।
इसे भी पढ़ें: सोनम बनीं मुगले आजम की अनारकली, फैंस से कहा- प्यार किया तो डरना क्या