बॉलीवुड (Bollywood) अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं रहे। 8 महीने पहले उनकी मौत की खबर आई सुनकर पूरा बॉलीवुड सदमें में (In shock) आ गया था। 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित घर में उनका शव मिला था। उनके अचानक उठाए गए इस कदम से बड़ी हलचल मच गई थी। परिवार वालों को बहुत बड़ा झटका लगा था। सुशांत अपने घर में चार बहनों के बीच एकलौता बेटा था। 8 महीने पहले दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनके फैंस के लिए खुशखबरी आई है। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स 2021 में बेस्ट क्रिटिक्स अभिनेता से सम्मानित किया गया है।
इसे भी पढ़ें-इस न्यूज़ चैनल ने चलाई बॉलीवुड अभिनेता की आत्महत्या की फर्जी खबर, शेखर ने कहा- छोडूंगा नहीं
2008 से की करियर की शुरूआत
सोशल मीडिया को इस बात की जानकारी खुद दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ने दी है। दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के आधिकारिक अकांउट पर सुशांत सिंह राजपूत की एक तस्वीर शेयर की गई है। जिसके माध्यम से बताया गया है कि दिवंगत अभिनेता को बेस्ट क्रिटिक्स अभिनेता के तौर पर सम्मानित किया गया है। सुशांत ने अपने करियर में काफी अच्छी तरक्की हासिल कर ली थी। 2008 से उन्होंने छोटे पर्दे से शुरूआत की थी।
कमेंट कर दी प्रतिक्रिया
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर वायरल हुई यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। जिसको दिवंगत अभिनेता के फैंस भी उनकी इस तस्वीर को लाइक कर रहे हैं, साथ ही कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
सुशांत ने 2013 से फिल्म की दुनियां में कदम रखा था। उन्होंने फिल्म काई पो छे से बॉलीवुड में डेब्यू किया। फिर सुशांत ने कई फिल्मों में काम किया। एम.एस.धोनी की बायोग्राफी फिल्म में लीड रोल करके उन्होंने खुब तारीफे लूटी और उससे एक अलग ही पचान मिल गई थी। बॉलीवुड में एक अगल पहचान बना ली थी। उनकी आखिरी फिल्म दिल बेचारा थी। फिल्म के रिलीज होने से पहले ही उनका निधन हो गया था।
इसे भी पढ़ें-बंपर सेल : इन स्मार्ट फोन पर मिल रही है भारी छूट, SBI कार्ड धारकों की लगी लॉटरी