इन दिनों बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता महेश भट्ट काफी विवादों में हैं। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब वह विवादों में फंसे हों, इससे पहले भी काफी बार वह विवादों के चलते सुर्खियों में रहते हैं। एक बार तो उनकी बेटी पूजा भट्ट को लेकर भी काफी विवादों में फंसे थे। ये विवाद इतना बढ़ गया था कि उनके डिप्रेशन तक की भी खबरें आने लगी थी। दरअसल, महेश भट्ट ने अपनी बड़ी बेटी और एक्ट्रेस पूजा भट्ट के साथ बोल्ड फोटोशूट कराया था और सिर्फ बोल्ड फोटोशूट ही नहीं बल्कि पूजा को लिप टू लिप किस भी किया था जिसकी तस्वीर मैगजीन के कवर पेज पर छपी थी। इस तस्वीर के सामने आने के बाद इंडस्ट्री में खूब बवाल मचा।
यह भी पढ़े- SSR केस: ED के सामने पेश होने को मजबूर हुईं रिया चक्रवर्ती, जारी किया गया समन
चारों तरफ महेश भट्ट की बेटी संग बोल्ड लुक के कारण उन्हें आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा। थकहार कर महेश भट्ट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करने का फैसला किया ताकि वह लोगों को जवाब दे सके लेकिन उनका ये फैसला भी गलत साबित हुआ और इससे वह और भी ज्यादा मुश्किल में पड़ गए। दरअसल, प्रेस कॉन्फ्रेंस में कह दिया था कि अगर पूजा उनकी बेटी न होती तो वह उनसे शादी कर लेते यानी कि अपनी बीवी बना लेते।
महेश भट्ट के इस बयान ने उनकी मुश्किलें बढाने में कोई कसर नहीं छोड़ी, जिसके बाद महेश भट्ट ने सफाई पेश करते हुए कहा कि फोटोशूट की वजह से हो रही आलोचनाओं के कारण वह डिप्रेशन में चले गए थे जिसकी वजह से उन्होंने वह बयान दे दिया। बहराहल, भले ही महेश ने इस पर सफाई पेश कर दी हो लेकिन ये विवाद आज भी चर्चाओं में बना रहता है।
बता दें कि महेश भट्ट बॉलीवुड के जाने माने फिल्म निर्माता हैं। हालांकि उनका नाम कई अभिनेत्रियों के साथ भी जुड़ चुका है। उनका सबसे ज्यादा नाम मशहूर अभिनेत्री परवीन बाबी के साथ जुड़ा है। हालांकि 1989 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। परवीन मानसिक बीमारी से पीड़ित थीं। वहीं महेश भट्ट इस दौरान इसलिए ज्यादा सुर्खियों में हैं क्यों उनके अफेयर की खबरें रिया चक्रवर्ती के साथ भी खूब चर्चा का विषय का बनी थी और सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में वह जांच के दायरे में भी शामिल हैं।
यह भी पढ़े- सुशांत सिंह सुसाइड केस की जांच करेगी CBI, बिहार सरकार की सिफारिश हुई मंजूर