Home मनोरंजन खुशी कपूर ने Janhvi Kapoor को किया बर्थडे विश, शेयर की बहन...

खुशी कपूर ने Janhvi Kapoor को किया बर्थडे विश, शेयर की बहन के साथ बचपन की तस्वीर

खुशी कपूर ने जाह्नवी कपूर के बर्थडे पर उनकी बहुत बचपन की तस्वीर शेयर की है। जिसमें जाह्नवी कपूर बहुत ही क्यूट नजर आ रही हैं। यहां तक की जाह्नवी कपूर को खुशी कपूर ने अपना चीयर लीडर भी बताया है।

Janhvi Kapoor

Janhvi Kapoor Birthday: बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी को आज भी उनके करोड़ों फैंस खूब याद करते हैं। जैसे श्रीदेवी ने बॉलीवुड में अपना बहुत बड़ा नाम बना रखा था उसी तरह उनकी दोनों बेटियां जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर ने भी अपनी मां की तरह खूब पहचान बनाई है। आपको बता दे कि आज जाह्नवी कपूर अपना जन्मदिन मना रही हैं। जाह्नवी कपूर के जन्मदिन पर उनकी बहन खुशी कपूर ने एक्ट्रेस के बचपन की तस्वीर शेयर की है।

खुशी कपूर ने शेयर की जाह्नवी के बचपन की तस्वीर

बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री जाह्नवी कपूर को आज जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं। फैंस से लेकर बॉलीवुड एक्टर्स तक जाह्नवी कपूर को बर्थडे विश कर रहे हैं। लेकिन जाह्नवी 7कपूर की बहन खुशी कपूर ने एक्ट्रेस को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। क्योंकि खुशी कपूर ने जाह्नवी कपूर के बर्थडे पर उनकी बहुत बचपन की तस्वीर शेयर की है। जिसमें जाह्नवी कपूर बहुत ही क्यूट नजर आ रही हैं। यहां तक की जाह्नवी कपूर को खुशी कपूर ने अपना चीयर लीडर भी बताया है।

इस फिल्म में नजर आएंगी जाह्नवी कपूर

अगर हम लोग जाह्नवी कपूर की एक्टिंग करियर की बात करें तो बॉलीवुड की अभिनेत्री जाह्नवी कपूर वरुण धवन के साथ बवाल फिल्म में नजर आई थीं। इसके बाद जाह्नवी कपूर अब टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में धमाल मचाने वाली है। बड़े मियां छोटे मियां फिल्म में टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार की जोड़ी का फैंस इंतजार कर रहे हैं।

READ MORE-रकुल प्रीत ने फैंस को दिखाई मेहंदी फंक्शन की अनदेखी तस्वीरें, मम्मी पापा के साथ नजर आई एक्ट्रेस

Exit mobile version