नई दिल्ली। केरल पुलिस ने शुक्रवार शाम को एक्ट्रेस सनी लियोनी से एक केस को लेकर पूछताछ की। सनी लियोनी पर आरोप है कि उन्होंने कोच्चि में दो प्रोग्राम में शामिल होने के लिए 29 लाख रुपये लिए थे, लेकिन वह कार्यक्रम में नहीं पहुंचीं। हालांकि, इस मामले में सनी लियोनी ने पुलिस के सामने अपना पक्ष रखा है। बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। केरल पुलिस ने अभिनेत्री से शुक्रवार शाम मामले को लेकर पूछताछ की है।
View this post on Instagram
सनी पर आरोप है कि, उन्होंने कोच्चि में होने वाले दो प्रोग्राम के लिए 29 लाख की मोटी राशि तो एडवांस में ली, लेकिन वो प्रोग्राम में पहुंची ही नहीं। कार्यक्रम के आयोजक आर शियस का कहना है कि, दो इवेंट्स में शामिल होने के लिए अभिनेत्री सनी ने 29 लाख रुपए का कॉन्ट्रैक्ट किया था। वहीं इसे लेकर सनी का पक्ष रखते हुए एक शख्स का बताया है कि, इवेंट के लिए सनी ने 12 लाख रुपए लिए थे। जो राशि वापस भी कर दी गई है।
View this post on Instagram
सनी इन दिनों में केरल में हैं और वो अपनी छुट्टियां एंजॉय कर रही हैं। केरल पुलिस की क्राइम ब्रांच को सनी की ओर से बताया गया है कि, कोच्चि के इवेंट में वो कोरोना संक्रमण की वजह से शामिल नहीं हो पाईं थी। अभिनेत्री ने बताया कि, प्रोग्राम को 5 बार स्थागित किया गया। इसके लिए तो आयोजक ही जिम्मेदार हैं।
View this post on Instagram
इन दिनों सनी मुंबई से दूर हैं और परिवार के साथ छुट्टियां माना रही है। सनी पिछली बार देवांग ढोलकिया की वेबसीरीज बुलेट में दिखाईं दी थीं। इस सीरीज में उनके साथ करिश्मा तन्ना भी थीं। MX प्लेयर पर रिलीज पर हुई वेब सीरीज को दर्शकों ने कुछ खास पसंद नहीं किया था। सनी नई वेब सीरीज अनामिका में जल्द नज़र आने वाली है, जिसे विक्रम भट्ट डायरेक्ट कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: रिलीज होते ही वायरल हुआ खेसारी का गाना, चढ़ा लोगों की जुबान पर, मिले करोड़ों व्यूज