फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली जाह्नवी कपूर इंडस्ट्री के बेहतरीन अभिनेत्रियों में शुमार हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली जाह्नवी कपूर अपने वीडियोज और फोटोज के जरिये हमेशा फैंस के टच में रहती हैं। फैंस भी उनकी तस्वीरों पर जबरदस्त रिएक्शन देते हैं।इन दिनों जाह्नवी की मालदीव वेकेशन की फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इन तस्वीरों में वह बीच पर काफी ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं।
एक्ट्रेस ने यह तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। उनकी इस तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
फोटोज में देखा जा सकता है कि उन्होंने येलो कलर की ड्रेस पहन रखी है और वह बीच के किनारे क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं।
जाह्नवी की इन फोटोज को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है की उन्होंने अपने मालदीव ट्रिप को खूब एन्जॉय किया है। अब अगर बात करें जाह्नवी के वर्कफ्रंट की तो उनकी फिल्म रुही कुछ समय पहले ही रिलीज हुई है।
इसे भी पढ़ें:-जाह्नवी ने रेड ड्रेस में ढाया कहर, तस्वीरें देख फैंस रह गए हैरान