Priyanka Chopra Video: बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का नाम बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी लिया जाता है। प्रियंका चोपड़ा ने अपना जलवा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में भी कायम कर रखा है। प्रियंका चोपड़ा बहुत जल्द सिटाडेल वेब सीरीज में नजर आने वाली है। प्रियंका चोपड़ा ने एक सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा कि कुछ ऐसी हालत हो गई है जिसे देखकर लोगों के होश फाख्ता हो रहे हैं। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा सिर्फ एक्टिंग नहीं बल्कि खतरनाक स्टंट और एक्शन सीक्वेंसेस के होश उड़ा दिए हैं।
प्रियंका चोपड़ा के चेहरे पर दिखे चोट के निशान
प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सिटाडेल वेब सीरीज के एक्शन सीन का वीडियो शेयर किया है। जिसमें एक्ट्रेस नाडिया सिंह के लुक में नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा के चेहरे पर खून और चोट के निशान नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए एक्शन ने लिखा,”खून पसीना और आंसू। सिटाडेल के सेट पर ब्रिलियंट स्टंट को- ऑर्डिनेट की टीम के लिए आभारी हूं।@don_thai,@jyou10 और @nikkipowell114 आपने मेरे स्टंट को आसान बना दिया। रुको, क्या मजाक कर रहे हो? कुछ भी आसान नहीं था लेकिन आपके और आपकी शानदार टीम होने से मैंने खुद को बहुत महसूस किया है। आपका शुक्रिया।”
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
26 मई को प्रियंका चोपड़ा कि इस इस वेब सीरीज का आखिरी एपिसोड रिलीज किया जाएगा। अमेजॉन प्राइम वीडियो पर
View this post on Instagram
स्ट्रीम हुई वेब सीरीज सिटाडेल में प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड मैडन के साथ नजर आने वाली हैं। इस सीरीज के बाद प्रियंका चोपड़ा आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ ‘जी ले जरा’ फिल्म में नजर आएंगी।
Read More-‘दंगल’ एक्ट्रेस Fatima Sana Shaikh शेख के साथ जल्द शादी करने जा रहे आमिर खान! KRK ने किया अनाउंसमेंट