Kajol: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेत्री काजोल को आज के समय में कौन नहीं जानता है। काजोल हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती है। काजोल के चुलबुले भरे अंदाज को फैंस काफी पसंद करते हैं। एक बार फिर से काजोल चर्चा में आ गई है। इस बार काजोल को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। काजोल ने सोशल मीडिया पर आदमियों को लेकर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर दी है,जो फैंस को बिल्कुल भी रास नहीं आई।
काजोल का क्रिप्टिक पोस्ट हो रहा वायरल
बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री काजोल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा, “जब भी कोई आदमी औरत के साथ बुरा करता है… भगवान सजा देते हैं और उसकी हेयरलाइन 1 इंच पीछे हो जाती है।” काजोल की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है काजोल का पोस्ट रेडिट पर भी वायरल हुआ है। जिस पर एक यूजर ने लिखा,’क्या आदमी की बॉडीशेमिंग करते हुए यह कह रही है कि सारे गंजे मर्द गलत होते हैं।’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘चलो आदमियों को बॉडीशेम करते हैं।’
काजोल की फिल्में
अजय देवगन की पत्नी और बॉलीवुड की अभिनेत्री काजोल के अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस आखरी बार ‘द ट्रायल’ वेब सीरीज में नजर आई थी इस फिल्म में इन्होंने वकील का किरदार निभाया था।
