बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस मलाइका के अफेयर की चर्चा काफी लंबे समय से सुनने में आ रही है। सोशल मीडिया पर अक्सर दोनों को एक साथ देखा जाता है। दोनों एक दूसरे के किए गए पोस्ट पर रोमांटिक कमेंट्स भी करते है। सलमान के भाई अरबाज खान से तलाक लेने के बाद मलाइका अर्जुन कपूर को डेट कर रही है। दोनों ने अपने रिश्ते को सोशल मीडिया के सामने एक्सेप्ट भी किया है। हाल ही में अर्जुन ने मलाइका के लिए कहा है कि अब उन्हें इंतजार नहीं हो रहा है।
चर्चे में आया अर्जुन का पोस्ट
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) काफी एक्टिव रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक वीडियो इंस्टग्राम पर शेयर किया था और अब अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने भी वही वीडियो अपनी इंस्टा स्टोरी में पोस्ट किया है। अर्जुन का यह पोस्ट मलाइका के लिए उनकी फीलिंग्स है। उनका यह पोस्ट तेजी से सुर्खियों में आ गया है।
टूटा इंतजार का बांध
शेयर की हुई तस्वीर में अर्जुन कपूर ने मलाइका की तस्वीर के साथ कुछ ऐसा लिखा है, जिसकी वजह से लोगों को ध्यान उसी तरफ जा रहा है। मलाइका ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया है कि वह जल्द ही फूड बिजनेस से जुड़े NUDE (N = Nutritious U = Undisguised D = Delicious E= Eats ) मील्स को लॉन्च करने जा रही हैं। अभिनेत्री अपना नया प्रॉजेक्ट 11 अगस्त को लॉन्च करेंगी। अब अर्जुन कपूर ने मलाइका के इस अनाउंसमेंट की झलक इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा है- Can’t wait यानी अब और इंतजार नहीं कर सकता।
मलाइका ने बनाया था अर्जुन के लिए लंच
आपको बता दें कि अभिनेत्री ने अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन की तारीफ की। दोनों की बॉन्डिंग अक्सर पब्लिक प्लेस से लेकर सोशल मीडिया पर नजर आ ही जाती है फिर चाहे बर्थडे हो या फिर कोई खास मौका, दोनों ने हमेशा एक-दूसरे के लिए प्यार का इजहार किया है। पिछले दिनों ‘फ्रेंडशिप डे’ पर मलाइका अरोड़ा के घर पर दोनों ने एक साथ टाइम स्पेंड किया और साथ में ही लंच भी किया। उन खान पलों की मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं। अर्जुन कपूर की इंस्टा स्टोरी पर मौजूद एक तस्वीर ने सबका ध्यान खींचा, जिसमें मलाइका अरोड़ा खाने की टेबल के पास बैठकर पोज दे रही हैं। इसके साथ अर्जुन कपूर ने कैप्शन लिखा था- पास्ता और पास्ता बनाने वाला।’
इसे भी पढ़ें-खतरें में आई Virat Kohli की कप्तानी, लिस्ट में शामिल हैं ये तीन नए चेहरे