Home मनोरंजन बर्थडे पर Karan Singh Grover पर प्यार लुटाती नजर आई बिपाशा बसु,...

बर्थडे पर Karan Singh Grover पर प्यार लुटाती नजर आई बिपाशा बसु, कहा- ‘आप बेस्ट हस्बैंड और…’

टेलीविजन के फेमस एक्टर करण सिंह ग्रोवर को उनकी पत्नी और बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं और एक खूबसूरत पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Karan Singh Grover

Karan Singh Grover Birthday: टेलीविजन एक्टर करण सिंह ग्रोवर के लिए आज का दिन बहुत ही खास है क्योंकि करण सिंह ग्रोवर आज अपना 42वा जन्मदिन मना रहे हैं करण सिंह ग्रोवर को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं भी मिल रही है। टेलीविजन के फेमस एक्टर करण सिंह ग्रोवर को उनकी पत्नी और बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं और एक खूबसूरत पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

बिपाशा बसु ने करण को किया बर्थडे विश

टेलीविजन की फेमस अभिनेत्री बिपाशा बसु ने करण सिंह ग्रोवर के बर्थडे पर एक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें करण सिंह ग्रोवर स्विमिंग पूल में नहाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए करण सिंह ग्रोवर की पत्नी बिपाशा बसु ने उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा “, “मेरे प्यार को जन्मदिन मुबारक हो। मेरे मुस्कुराने और हंसने का कारण आप ही हैं। आप बेस्ट पिता और हस्बैंड हैं। मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकते कि हम दोनों आपसे कितना प्यार करते हैं। आपके सारे सपने सच हों… हम तुम्हें बहुत-बहुत प्यार करता हैं। स्वस्थ रहो, पागल, खुश रहो।”

2016 में की थी कपल ने शादी

फिल्म अलोन के दौरान टेलीविजन इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता करण सिंह ग्रोवर और खूबसूरत हसीना बिपाशा बसु के बीच लव की शुरुआत हुई थी। इसके बाद 30 अप्रैल साल 2016 को करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु ने एक दूसरे के साथ शादी करते हुए अपने रिश्ते को एक नाम दे दिया था। जिस कारण अब करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु बॉलीवुड की सबसे चर्चित कपल में से एक हैं।

Read More-नरेंद्र मोदी को पसंद आई यामी गौतम की ‘आर्टिकल 370’, पीएम ने की फिल्म की तारीफ

Exit mobile version