बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) दोनों के रिलेशनशिप की चर्चा सोशल मीडिया पर छायी रहती है। दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है। काफी दिनों के बाद एक बार फिर ये जोड़ा एक-साथ नजर आया वो भी बड़े रोमांटिक अंदाज में। एक साथ दोनों को देख पैपाराजी में इनके पीछे फोटो के लिए लग जाते थे। तस्वीरें क्लिक करते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायर होने लगती।
अर्जुन मलाइका साथ में हुए स्पॉट
बॉलीवुड इंडस्ट्री में दोनों के अफेयर को लेकर काफी समय से चर्चा हो रही है। सलमान के भाई अरबाज को तलाक देने के बाद ही दोनों रिलेशनशिप में आ गए थे। सोशल मीडिया पर दोनों को हमेशा ही एक साथ पाया जाता है। हाल ही में अर्जुन और मलइका को फिर से एक साथ स्पॉट किया गया है। इस दौरान की दोनों की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
एक दूसरे का हाथ थामें नजर आया कपल
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देख सकते हैं कि अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ऑल ब्लैक लुक में नजर आ रहे हैं। वहीं मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने व्हाइट कलर की शर्ट के साथ ब्लू डेनिम वियर किया है। एक्टर की टीशर्ट पर लिखा हुआ मैसेज लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। अर्जुन की टीर्शट पर ‘Wasted Youth’ यानी बर्बाद युवा लिखा है। वहीं सोशल मीडिया पर कई यूजर इस मैसेज को देखने के बाद इस पर कमेंट कर अर्जन को ट्रोल कर रहे हैं।
एक दूसरे का हाथ पकड़ें दोनों दिखाई दे रहे है। बता दें कि मलाइका ने साल 1998 में ऐक्टर सलमान खान के भाई अरबाज खान से शादी की थी। साल 2017 में मलाइका और अरबाज का तलाक हो गया। दोनों के रास्ते अलग-अलग है। तलाक के बाद मलाइका का बेटा अपनी मां के साथ रह रहा है।
अर्जुन की फिल्में
वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की फिल्म ‘भूत पुलिस’ रिलीज हुई है। इस फिल्म में अर्जुन (Arjun Kapoor Films) के अलावा यामी गौतम, जावेद जाफ़री, जैक्लीन फर्नांडिस, राजपाल यादव, सैफ अली खान मुख्य किरदार में हैं. वहीं अब वह ‘एक विलन 2’ की शूटिंग में बिजी हैं।
इसे भी पढ़ें-कानपुर-आगरा की पहली प्रोटोटाइप ट्रेन का CM योगी ने किया अनावरण, नवंबर से शुरू होगी मेट्रो सेवा