फिल्म इंडस्ट्री में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी हमेशा सुर्खियों में रहती है। लोग इनकी शादी के चर्चे भी जब तब करते रहते हैं। अभी तक कयास लगाया जा रहा है की यह जोड़ी 2021 में जरूर शादी कर लेगी,लेकिन आलिया ने यह कहते हुए इस पर विराम लगा दिया की अभी वह सिर्फ 25 साल की है।शादी के लिए अभी उन्हें वक्त वक्त चाहिए, लेकिन अब एक बार फिर उनकी शादी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।
इस बार लोगों को यह मौका तब मिला जब उन्होंने सोशल मीडिया पर आलिया की एक तस्वीर देखी, जिसमें वह दुल्हन की तरह सजी हैं और उनके हाथों में मेंहंदी लगी है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही आलिया की दुल्हन वाली यह तस्वीर देखकर उनके फैंस को लगा कि शायद उन्होंने अपने ब्वायफ्रेंड रणबीर कपूर से गुपचुप शादी कर ली है और अब फोटो शेयर कर रही हैं।
हालंकि बाद में फैंस को समझ में आया की आलिया का ब्राइडल लुक महज फोटोशूट के लिए था। तब सोशल मीडिया यूजर उनसे सवाल करने लगे ‘हम आलिया को असली दुल्हन के रूप में कब देखेंगे।’
इसी कड़ी में एक अन्य यूजर ने लिखा ‘आप जल्दी से रणबीर कपूर से शादी कर लीजिये।’ हालांकि उनकी यह तस्वीर कुछ समय में ही सोशल मीडिया से डिलीट कर दी गयी लेकिन तब तक वह वायरल हो चुकी थी।
बता दें कि आलिया और रणबीर लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। पहले कहा जाता था की यह लोग 2020 में शादी कर लेंगे,लेकिन कोरोना महामारी के चलते हुए लॉकडाउन के वजह से इन्हे अपनी शादी टालनी पड़ी थी। अब कयास लगाया जा रहा है की यह दोनों 2021 में शादी कर लेंगे।
इसे भी पढ़ें:-आलिया और रणबीर की शादी के लिए अभी फैंस को करना पड़ेगा इन्तजार, जानें वजह