मां बनने के बाद पहली बार पर्दे पर इस एक्टर के साथ रोमांस करती नजर आएंगी Alia Bhatt, जाने कब रिलीज होगी फिल्म

आलिया भट्ट बहुत जल्द बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। मां बनने के बाद आलिया भट्ट को किसी भी बड़े पर्दे पर नहीं देखा गया है। आलिया भट्ट आखरी बार ब्रह्मास्त्र फिल्म में नजर आई हैं। आलिया भट्ट ने अपने पति रणबीर कपूर के साथ रोमांस करती नजर आई थी।

0
188
Alia Bhatt

Alia Bhatt Film: बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट जितना अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं उतना ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं अभी हाल ही में आलिया भट्ट ने बेटी रहा कपूर को जन्म दिया है। आलिया भट्ट इन दिनों पर्दे से काफी दूर हैं। आलिया भट्ट बहुत जल्द बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। मां बनने के बाद आलिया भट्ट को किसी भी बड़े पर्दे पर नहीं देखा गया है। आलिया भट्ट आखरी बार ब्रह्मास्त्र फिल्म में नजर आई हैं। आलिया भट्ट ने अपने पति रणबीर कपूर के साथ रोमांस करती नजर आई थी।

इस फिल्म में नजर आएंगे आलिया भट्ट

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट बहुत जल्द बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। इस बार आलिया भट्ट दीपिका पादुकोण के पति रणवीर सिंह के साथ रोमांस करती हुई नजर आएंगी। आपको बता दें आलिया भट्ट की जिस नई फिल्म की बात कर रहे हैं वह फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ है। इस फिल्म को करण जोहर डायरेक्ट कर रहे हैं आलिया और रणवीर सिंह की यह फिल्म बहुत जल्द सिनेमाघरों में धमाल मचाने वाली है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग के दौरान ही आलिया भट्ट प्रेग्नेंट हो गई थी इसी वजह से उन्होंने बीच में ही इस फिल्म को रैप अप भी किया था। इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ रणवीर सिंह ,जया बच्चन और धर्मेंद्र भी नजर आने वाले हैं। आलिया और रणवीर सिंह की यह फिल्म 28 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज कर दी जाएगी कुछ ही देर पहले इस फिल्म की रिलीज डेट का अलाउंसमेंट किया गया है।

Read More-‘जब मैं अपने सबसे बुरे हाल में होती हूं तभी…’ पैपराजी को पोज देते समय ये क्या बोल गई Neha Kakkar