अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत का जाना माना नाम हैं। दर्शक अक्षरा की जोड़ी को पवन सिंह के साथ खूब पसंद करते हैं। हालांकि अक्षरा सिंह हर अभिनेता के साथ बहुत शानदार कैमेस्ट्री जमाती दिखती हैं। कुछ समय पहले अक्षरा की जिंदगी में कठिन वक्त आया था। इस दौरान अक्षरा बिलकुल अकेली हो गई थीं। अक्षरा ने ऐसे में अपने फैंस को खुलकर कहा था कि भोजपुरी जगत की सच्चाई क्या है। एक्ट्रेस ने बताया था कि इंडस्ट्री में उनके साथ भेदभाव होने लगा था। केवल इतना ही नहीं वह ग्रुपिज्म का शिकार भी हो गई थीं। कई मेल स्टार्स थे जो कि एक ओर हो गए थे। एक्ट्रेस ने ये भी कहा था इस बीच कुछ एक्टर थे मेल/फीमेल जो मेरे लिए बोलना चाहते थे पर नहीं बोल पाए क्योंकि उन्हें अंत में उन्हीं लोगों के साथ काम करना था।
इसे भी पढ़ें: SSR केस: अमित शाह ने सौंपी SP विनय तिवारी को CBI की कमान!
अक्षरा ने अपने यूट्यूब चैनल पर नेपोटिज्म से लेकर ग्रुपिज्म तक के बारे में बात की थी अभिनेत्री ने बताया था कि बॉलीवुड में भी नेपोटिज्म है। वहीं भोजपुरी जगत को लेकर अक्षरा ने बताया था कि हमारे यहां नेपोटिज्म छोड़ो ग्रुपिज्म है, बहुत हद तक। जिसके शिकार हम सभी होते हैं। कई इंटरव्यूज में सुनने में आ रहा था कि अब जाकर कई अभिनेत्रियां आवाज उठा रही हैं। भोजपुरी जगत में केवल एक मैं हूं जिसने इतना ग्रुपिज्म झेला है। ‘
एक्ट्रेस ने बताया, मैं अपने बारे में बताऊं, तो जब मैं नई-नई इंडस्ट्री में आई थी और एक हीरो के साथ काम कर रही होती थी, तो बाकी और हीरो मेरे साथ काम नहीं करते थे। वह कहते थे अरे यार ये तो इसके साथ काम कर रही है, उसके साथ काम कर रही है। इसको काम नहीं मिलेगा अब, इसको मत लेना अब फिल्म में आदि। इस प्रकार मैं जूझने लगी।
इस किस्से के समाप्त होने के बाद वो किस्सा शुरू हुआ जो आपलोगों से छिपा नहीं है। मेरे बोलने के बाद मुझे फिल्मों से निकाला जाने लगा। ऐसे में वो लोग ग्रुप बना कर एक ओर हो गए। मेरे खिलाफ ग्रुपिज्म शुरू हो चुका था। यहां एक कोई भगवान बन गया था और सब उसके आस पास घूमने लगे थे।’
‘कुछ लोग मेरा साथ देना चाहते थे पर उनकी मजबूरी भी थी। फिर भी मैंने उनको समझा। मैंने सरवाइव करने के लिए गाना शुरू किया। अच्छे पैसे आने लगे। रातों रात गाने हिट होने लगे। तभी उसमें भी अड़चने शुरू कर दी गईं। तभी मुझे एक दिन कॉल आया और बताया गया कि गाना फटाफट भेजो। मगर वह गाना रिलीज नहीं किया। मुझे फोन कर कहा गया कि वह गाना रिलीज नहीं कर सकते, ऊपर से प्रेशर है।’
इसे भी पढ़ें: टीवी की इस एक्ट्रेस को मिला सबसे सेक्सी महिला का ख़िताब, कई बार हो चुकी थी रिजेक्ट