Home क्रिकेट संन्यास की तैयारी कर रहे Virat Kohli? वनडे और टी20 से लिया...

संन्यास की तैयारी कर रहे Virat Kohli? वनडे और टी20 से लिया अनिश्चितकाल तक ब्रेक

इसी बीच विराट कोहली के एक फैसले ने क्रिकेट फैंस की चिंता बढ़ा दी है। क्योंकि विराट कोहली ने अनिश्चितकाल तक t20 और वनडे फॉर्मेट से ब्रेक का ऐलान कर दिया है।

Virat Kohli: बीसीसीआई इस समय अगले साल होने वाले t20 वर्ल्ड कप की तैयारी में जुटी हुई है। T20 वर्ल्ड कप के लिए बीसीसीआई युवा खिलाड़ियों पर जोर दे रही है। वनडे विश्व कप 2023 के बाद टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा ब्रेक पर चल रहे हैं। इसी बीच विराट कोहली के एक फैसले ने क्रिकेट फैंस की चिंता बढ़ा दी है। क्योंकि विराट कोहली ने अनिश्चितकाल तक t20 और वनडे फॉर्मेट से ब्रेक का ऐलान कर दिया है।

T20 और वनडे से कोहली ने लिया ब्रेक

रिपोर्ट के अनुसार टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने बीसीसीआई से t20 और वनडे फॉर्मेट के लिए अनिश्चितकाल तक ब्रेक मांगा है। विराट कोहली खुद इस बात को डिसाइड करेंगे कि वह कब व्हाइट बॉल क्रिकेट में वापसी Virat Kohliकरना चाहते हैं। लेकिन विराट कोहली के इस फैसले से क्रिकेट फैंस चिंता में पड़ गए। क्योंकि विराट कोहली के अचानक ब्रेक लेने से क्रिकेट फैंस के मन में सवाल उठा रहा है कि क्या किंग कोहली t20 और वनडे फॉर्मेट से संन्यास की तैयारी कर रहे हैं?

T20 वर्ल्ड कप खेलने पर संदेह

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने वनडे विश्व कप 2023 के दौरान बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया था और वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। वनडे विश्व कप के बाद अब सवाल उठ रहा है कि क्या विराट कोहली t20 वर्ल्ड कप खेलेंगे? रिपोर्ट्स के अनुसार बीसीसीआई ने इस बात का फैसला खुद विराट कोहली पर छोड़ दिया है। अगर वह t20 वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं तो उन्हें टीम में शामिल किया जा सकता है।

Read More-World Cup 2023 के बाद कौन बनेगा भारतीय टीम का हेड कोच? BCCI ने कर दिया आधिकारिक ऐलान

Exit mobile version