Friday, November 14, 2025

वानखेड़े में फिर हार्दिक पांड्या को देख लगे रोहित-रोहित के नारे, क्राउड ने की जमकर हूटिंग

MI vs RR: इस बार आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के फैंस अपने टीम के कप्तान की ही जमकर हूटिंग कर रहे हैं। हार्दिक पांड्या को रोहित शर्मा की जगह पर टीम का कप्तान बनाया गया है। इसके बाद हार्दिक पांड्या लगातार सोशल मीडिया से लेकर हर जगह निशाना बनाए जा रहे हैं। आपको बता दे की हार्दिक पांड्या को देखकर 2024 के शुरुआती 2 मैचों में मुंबई इंडियंस के कप्तान को बहुत ही हूटिंग का सामना करना पड़ा है। आज वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के मैच में भी हार्दिक पांड्या को फैंस ने खूब निशाना बनाया है।

हार्दिक की हुई जमकर हूटिंग

आपको बता दे कि जैसे ही राजस्थान के खिलाफ मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा टॉस के लिए मैदान पर आए। इसके बाद तुरंत हाथ हूटिंग करने लगे। फिर संजय मांझेकर ने हार्दिक पांड्या के साथ फैंस को अच्छा व्यवहार करने के लिए भी कहा। लेकिन इसके बावजूद भी रोहित शर्मा के फैंस हार्दिक पांड्या को लेकर मैदान पर रोहित रोहित के नारे लगाने लगे।

फ्लॉप हुई मुंबई की बल्लेबाजी

संजू सैमसन ने मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। लेकिन राजस्थान के खिलाफ अपने होम ग्राउंड पर मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुई है। क्योंकि राजस्थान की घातक गेंदबाजी के आगे मुंबई इंडियंस ने अपने चार विकेट सिर्फ 20 रन के स्कोर पर ही खो दिए थे। इससे पहले मुंबई इंडियंस को हार्दिक पांड्या की कप्तानी में शुरुआती दो मुकाबले में लगातार हार का सामना करना पड़ा है।

Read More-सिर्फ IPL का मैच खेल कर रातों-रात स्टार बने Mayank Yadav, 4K से 76K हुए फॉलोवर्स

Hot this week

Exit mobile version