Thursday, November 13, 2025

मुंबई की जीत के बाद भी छलके रोहित शर्मा के आंसू? वीडियो देख फैंस हुए हैरान

MI vs SRH: आईपीएल 2024 में रोहित शर्मा हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2024 में 6 मई को मैच खेला गया है। मुंबई इंडियंस को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 7 विकेट से शानदार जीत मिली है लेकिन मुंबई इंडियंस की जीत के बाद भी अचानक रोहित शर्मा को ड्रेसिंग रूम में इमोशनल होते हुए देखा गया जिसे देखकर क्रिकेट फैंस गए हैं।

इमोशनल हुए रोहित शर्मा

इस समय सोशल मीडिया पर मुंबई और हैदराबाद के मैच के बाद रोहित शर्मा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मुंबई के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ड्रेसिंग रूम में बैठे दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई लोग दावा कर रहे हैं कि इस वीडियो में रोहित शर्मा रो रहे हैं। लेकिन इस वीडियो में पूरी तरह से साफ नहीं हुआ कि रोहित शर्मा रो रहे हैं। लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स यही दावा कर रहे हैं कि रोहित शर्मा इस वीडियो में रो रहे हैं।

सूर्या की पारी ने मुंबई को जिताया

सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 173 रन बना दिए। इसके बाद मुंबई इंडियंस की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने दमदार शतक लगाया है। सूर्या कुमार यादव के शतक की वजह से मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया है। इस मैच में मुंबई इंडियंस के लिए पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने सिर्फ चार रन की पारी खेली।

Read More-गुजरात के खिलाफ जीत के बाद RCB को मिला बड़ा फायदा, अभी भी प्लेऑफ खेल सकती है बैंगलोर

Hot this week

Exit mobile version