Home क्रिकेट RCB में शामिल होने जा रहे ऋषभ पंत? खुद किया खुलासा

RCB में शामिल होने जा रहे ऋषभ पंत? खुद किया खुलासा

आईपीएल 2025 में ऋषभ पंत के रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में शामिल होने की खबरें चल रही हैं जिस पर खुद विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अपना रिएक्शन दिया है और बड़ा खुलासा किया है।

dc vs rcb

Rishabh Pant: ऋषभ पंत भारतीय क्रिकेट टीम के एक मुख्य खिलाड़ी बन चुके हैं। क्योंकि ऋषभ पंत लगातार भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। ऋषभ पंत इंटरनेशनल क्रिकेट के अलावा घरेलू क्रिकेट में भी अपने प्रदर्शन के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। वैसे तो ऋषभ पंत आईपीएल में काफी लंबे समय से दिल्ली कैपिटल्स टीम के लिए खेलते हुए नजर आ रहे हैं लेकिन आईपीएल 2025 में ऋषभ पंत के रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में शामिल होने की खबरें चल रही हैं जिस पर खुद विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अपना रिएक्शन दिया है और बड़ा खुलासा किया है।

क्या सच में आरसीबी में जाएंगे पंत?

भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत को लेकर सोशल मीडिया पर कई यूजर्स दावा कर रहे थे कि पंत दिल्ली को छोड़कर आरसीबी में शामिल होने वाले हैं जिस पर खुद ऋषभ पंत ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। ऋषभ पंत ने इन खबरों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है और कहा “ न्यूज। आप लोग सोशल मीडिया पर इतनी फेक न्यूज क्यों फैलाते हैं। समझदार बनों। बिना किसी वजह के अविश्वसनीय माहौल ना बनाएं। यह पहली बार नहीं है और ना ही आखिरी बार होगा। प्लीज हमेशा अपने सोर्स के साथ दोबारा चेक करें। यह दिन प्रतिदिन खराब हो रहा है। बाकी सब आपके ऊपर है। यह सिर्फ आपके लिए नहीं है, यह उन बहुत से लोगों के लिए है जो गलत सूचना फैला रहे हैं।”

दिल्ली की कप्तानी कर रहे पंत

साल 2016 में ऋषभ पंत पहली बार दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा बने थे तब से लगातार पंत दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं। ऋषभ पंत आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी की कप्तानी भी करते हैं। कार हादसे के बाद ऋषभ पंत ने आईपीएल 2024 में वापसी की थी और उन्हें दिल्ली कैपिटल का कप्तान भी बनाया गया था। ऋषभ पंत ने आईपीएल 2024 में वापसी करते हुए अच्छा प्रदर्शन किया था जिसके बाद उन्हें वर्ल्ड कप में मौका मिला जहां पर भी ऋषभ पंत ने भारतीय टीम को वर्ल्ड चैंपियन बनने में योगदान दिया

Read More-CSK के इस दिग्गज ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास, किया बड़ा ऐलान

Exit mobile version