IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के टूर्नामेंट का आयोजन 22 मार्च से होने वाला है। आईपीएल 2025 का शेड्यूल भी कुछ दिनों पहले जारी कर दिया गया था जिसके बाद सभी फ्रेंचाइजी ने अपनी अपनी तैयारियां शुरू करती हैं क्योंकि आईपीएल अब कुछ हफ्ते बाद ही शुरू होने वाला है। आईपीएल 2025 के टूर्नामेंट से पहले दिल्ली कैपिटल ने बड़ा ऐलान किया है और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज केविन पीटरसन को अपने साथ जोड़ लिया है।
दिल्ली से जुड़े केविन पीटरसन
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज के केविन पीटरसन ने इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के टूर्नामेंट से पहले दिल्ली कैपिटल्स का हाथ थाम लिया है। दिल्ली कैपिटल ने आज ऐलान करते हुए बताया है कि इंग्लैंड टीम के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा है। दिल्ली कैपिटल्स ने केविन पीटरसन को मेंटॉर के रूप में शामिल कर लिया है।
मैं दिल्ली का लड़का हूं और दिल्ली अपने घर लौटने के लिए बहुत उत्साहित हूं। क्या 2025 वह साल होगा जब हम आईपीएल ट्रॉफी उठाएंगे? ऐसा करने के लिए हम वह सब कुछ करेंगे जो हम कर सकते हैं!@DelhiCapitals @IPL 🩵
— Kevin Pietersen🦏 (@KP24) February 27, 2025
हिंदी में शेयर किया पोस्ट
इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर केविन पीटरसन ने आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ने के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है। केविन पीटरसन ने हिंदी में एक पोस्ट साझा करते हुए बताया “मैं दिल्ली का लड़का हूं और दिल्ली अपने घर लौटने के लिए बहुत उत्साहित हूं। क्या 2025 वह साल होगा जब हम आईपीएल ट्रॉफी उठाएंगे? ऐसा करने के लिए हम वह सब कुछ करेंगे जो हम कर सकते हैं!”
Read More-अफगानिस्तान ने तोड़ा इंग्लैंड का सपना, चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होने के बाद रोने लगे रूट-बटलर,