Home क्रिकेट प्रैक्टिस सेशन में रोहित को देख हार्दिक पांड्या ने किया ऐसा काम,...

प्रैक्टिस सेशन में रोहित को देख हार्दिक पांड्या ने किया ऐसा काम, देखकर हैरान हुए क्रिकेट फैंस

मुंबई इंडियंस के कप्तान बनने के बाद पहली बार हार्दिक पांड्या रोहित शर्मा से मिले हैं जिसके बाद उन्होंने ऐसी हरकत कर दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

IPL 2024

Mumbai Indians: 22 मार्च को शुरू होने वाले आईपीएल 2024 से पहले सभी खिलाड़ी अपनी अपनी टीम से जुड़ गए हैं और सभी खिलाड़ियों ने प्रैक्टिस शुरू कर दी है। इस बार मुंबई इंडियंस में हुए बदलाव के बाद क्रिकेट फैंस आईपीएल 2024 का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस के कप्तान बनने के बाद पहली बार हार्दिक पांड्या रोहित शर्मा से मिले हैं जिसके बाद उन्होंने ऐसी हरकत कर दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

रोहित से मिले हार्दिक

इस समय सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियंस के प्रैक्टिस सेशन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। क्योंकि इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कई खिलाड़ी मुंबई इंडियंस की जर्सी पहनते हुए खड़े होते हैं और इस दौरान कप्तान हार्दिक पांड्या को भी देखा जा सकता है। लेकिन हार्दिक पांड्या जैसे ही मैदान में रोहित शर्मा को देखते हैं वह तुरंत रोहित की तरफ चले जाते हैं जिसके बाद रोहित हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़ते हैं। लेकिन हार्दिक जाकर सीधे उनके गले लग जाते हैं।

चल रही थी अनबन की खबरें

कई सालों से मुंबई इंडियंस की कप्तानी आईपीएल में रोहित शर्मा कर रहे थे। लेकिन हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की जगह पर नया कप्तान बना दिया। जिसके पास सोशल मीडिया पर अफवाहें चल रही थी कि हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा के बीच अनबन चल रही है। लेकिन इस वीडियो के वायरल होने के बाद हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा के फैंस खुश हो गए हैं।

Read More-दिल्ली ने किया नए कप्तान का ऐलान, इस खिलाड़ी को मिली फिर से टीम की कमान

Exit mobile version