Home क्रिकेट धोनी को होम ग्राउंड पर देख फैंस ने मचाया इतना शोर, आंद्रे...

धोनी को होम ग्राउंड पर देख फैंस ने मचाया इतना शोर, आंद्रे रसेल को मैदान पर ही बंद करने पड़े कान

जब महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर बल्लेबाजी के लिए आए तब पूरा स्टेडियम धोनी धोनी के नारे से गूंजने लगा। इसके बाद खुद कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑलराउंडर खिलाड़ी को अपने कान बंद करने पड़े।

KKR vs CSK

KKR vs CSK: महेंद्र सिंह धोनी की दीवानगी फैंस में बहुत ही ज्यादा है। जब महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर आते हैं तब फैंस के बीच अलग ही तरह का उत्साह देखने को मिलता है। आपको बता दे कि कल 8 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के लिए महेंद्र सिंह धोनी फिर से खेलते हुए नजर आए हैं। इस दौरान जब महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर बल्लेबाजी के लिए आए तब पूरा स्टेडियम धोनी धोनी के नारे से गूंजने लगा। इसके बाद खुद कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑलराउंडर खिलाड़ी को अपने कान बंद करने पड़े।

धोनी को देख फैंस ने मचाया शोर

आपको बता दे आईपीएल 2024 में महेंद्र सिंह धोनी बहुत ही कम बार बल्लेबाजी करते नजर आए हैं। लेकिन जब महेंद्र सिंह धोनी कोलकाता के खिलाफ मैदान पर बल्लेबाजी के लिए आए तब फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इसके बाद स्टेडियम में मौजूद हजारों की संख्या में फैंस ने धोनी धोनी के नारे लगाने शुरू कर दिए। फैंस ने इतना शोर किया कि फील्डिंग कर रहे कोलकाता की ऑलराउंडर आंद्रे रसेल को अपने कानों को बंद करना पड़ा। जिसके बाद सोशल मीडिया पर कई सारे वीडियो वायरल हो रहे हैं।

चेन्नई ने कोलकाता को हराया

कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाजी इस सीजन में बहुत ही शानदार रही है लेकिन जब कोलकाता की बल्लेबाजी का सामना चेन्नई की गेंदबाजी से हुआ तब कोलकाता के बल्लेबाज सिर्फ चेन्नई के खिलाफ 9 विकेट के नुकसान पर 137 रन ही बनाए। जिसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के अर्द्धशतक के दम पर तीन विकेट के नुकसान पर 141 रन बना दिए।

Read More-बाबर आजम के लिए किंग कोहली से मिलना क्यों है खास? पाक कप्तान ने खुद बताइ वजह

Exit mobile version